फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime,religion,gangrape,change

धर्म बदलवा कर निकाह, बाद में सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 30 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime,religion,gangrape,change
गोंडा। परसपुर के एक गांव की युवती को अगवा करके मुंबई ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने और उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई। इसके बाद एसपी के आदेश पर परसपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्र को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके गांव का ही जावेद मुंबई में रहकर कमाई करता है। वह उसकी बेटी से फोन पर बातचीत करता था। उसे मुंबई बुलाता था, मगर वह जावेद के झांसे में नहीं आई। आरोप है 14 जून को उसकी बेटी शौच के लिए खेत की तरफ गई थी, तभी जावेद के भाई बहादुर ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसे अगवा करके मुंबई ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। वहां हाफिज को बुलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद जावेद ने निकाह किया।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि बेटी के विरोध करने पर महमूद, इबरार और जावेद ने कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उसकी पुत्री धर्म परिवर्तन को मानने के लिए तैयार नहीं हुई। पिता का आरोप है कि उसे पता चल गया था कि बेटी के गायब होने के पीछे जावेद का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पकड़े जाने के डर से जावेद और उसके सहयोगी 23 जून को उसकी बेटी को करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गये। आरोप है कि जावेद ने उसकी बेटी को इस बारे में मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

पीड़ित पिता का कहना है कि घर लौटकर बेटी ने पूरी व्यथा सुनाई तो उसने थाने में शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने एसपी से मुलाकात करके गुहार लगाई। तब एसपी के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ परसपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। परसपुर इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed