{"_id":"62ab8418d7fb2919117aabe1","slug":"crime-lucknow-news-lko6355173171","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ शायरी पढ़ने पर पूर्व चेयरमैन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ शायरी पढ़ने पर पूर्व चेयरमैन हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत श्रीवास्तव का भड़काऊ शायरी पढ़ने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद कोतवाली लाकर उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, नगर पालिका परिषद नवाबगंज के पूर्व चेयरमैन व चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को घर पर ही एक मुशायरे का आयोजन किया। इसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। इस दौरान पूर्व चेयरमैन ने मोहम्मद साहब पर नूपुर शर्मा के दिए बयान के समर्थन में कुछ शेर-ओ-शायरी सुनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जुमे को लेकर अलर्ट एसपी की टीम नगर कोतवाली के सरावगी मोहल्ला स्थित चेयरमैन के घर पहुंची।
वहां से पुलिस ने चेयरमैन को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची और पूछताछ कर रही है। एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि पूर्व चेयरमैन ने घर पर एक मुशायरे का आयोजन किया था। इसमें कुछ भड़काऊ शेर-ओ-शायरी सुनाई थी। इसका वीडियो वायरल होने को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। विवादित बयान देकर माहौल बिगाड़ने वाले हर किसी पर समान कार्रवाई होगी। संवाद