फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime

चोरी की 21 बाइकों के साथ पांच बदमाश दबोचे

Sat, 05 Jun 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime
06-अयोध्या-पुलिस लाइंस सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने शनिवार को बाइक चोरी करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 21 बाइकें बरामद हुईं। आरोपियों ने बताया कि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके से बाइक चोरी करते थे। अधिकांश बाइक कबाड़ी को बेच देते थे। बाइक को काटकर उसे ठेलिया में फिट कर बेचता था।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि बीते वर्ष से बाइक चोरी की बढ़ रही वारदातों को देखते हुए कोतवाली अयोध्या के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह के नेतृत्व में दर्शननगर चौकी प्रभारी विवेक सिंह व रानोपाली चौकी प्रभारी रजनीश पांडेय की टीम बनाकर चोरों की तलाश में लगाया गया था। शनिवार की सुबह पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक बेचने के फिराक में देवकाली बाईपास चौराहे के पास घूम रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों ने सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि वह व उनके साथी बाइक चोरी करते हैं, उनकी निशानदेही पर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के पास से चोरी की 21 बाइकें बरामद हुईं। आरोपियों की पहचान वीरेंद्र सोनी निवासी शंकर मलारी थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा, सचिन निवासी राम दत्तपुर अटरावा कोतवाली अयोध्या, मो. फैजल निवासी गुलाबबाड़ी कोतवाली नगर, मो. मुस्तकिम निवासी पुरानी सब्जी मंडी कोतवाली नगर व जियाउल हक निवासी हैदरगंज चौराहा कोतवाली नगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि जिला अस्पताल व सिटी क्षेत्र के अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी करते थे। चोरी की बाइक कबाडी को व कुछ स्वयं बेचते थे। कबाड़ी द्वारा बाइक काटकर ठेलिया में सेट करके बेच दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed