{"_id":"60bbbee38ebc3e7b265c029d","slug":"crime-faizabad-desk-news-lko581142197","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का धर्म परिवर्तन कराकर विवाह का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का धर्म परिवर्तन कराकर विवाह का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक व्यक्ति ने दूसरे गांव के रहने वाले एक समुदाय के युवक पर बेटी का अपहरण करने, जबरन धर्मांतरण करा उसके साथ विवाह करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस का कहना है कि युवती ने दो वर्ष पूर्व ही उक्त युवक से विवाह कर लिया था। धर्म परिवर्तन का आरोप गलत है।
कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने इसी कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी समीर अहमद पर बेटी का अपहरण करने और जबरन धर्मांतरण कर उससे विवाह कर लेने का आरोप लगाया। अयोध्या कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि जांच में आरोप गलत साबित हुए हैं। 24 वर्षीय इस युवती ने दो वर्ष पहले समीर अहमद से शादी कर ली थी। कुछ समय बाद दोनों के आपसी विवाद के चलते समीर उसे अपने साथ नहीं रख रहा था।
इसको लेकर लड़की ने न्यायालय में अपनी विदाई का दावा दायर कर दिया था। तब समीर उसे चार दिन पहले अपने साथ ले गया। इस पर लड़की के पिता ने थाने पर लड़की के अपहरण का केस दर्ज कराया था। बताया कि लड़की शुक्रवार को स्वयं थाने में आई और अपने बयान में समीर अहमद से दो वर्ष पूर्व शादी करने की बात बताई है। दोनों ने अपने मूल नाम से ही शादी की है, किसी ने अपना नाम चेंज नहीं किया है।