{"_id":"5ed0c4848ebc3e90a17590c6","slug":"cricketer-akshdeep-car-met-to-an-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों को टक्कर मार डिवाइडर में घुसी क्रिकेटर अक्षदीप की कार, यूं बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों को टक्कर मार डिवाइडर में घुसी क्रिकेटर अक्षदीप की कार, यूं बची जान
Fri, 29 May 2020 02:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 29 May 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोमतीनगर से विकासनगर जाने वाले फ्लाईओवर पर आईपीएल क्रिकेटर अक्षदीप की कार आगे चल रहीं दो कारों को टक्कर मारती हुई डिवाइडर में जा घुसी। समय से एयरबाइक खुल जाने से क्रिकेटर की जान बच गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, विकासनगर के रहने वाले अक्षदीप गुरुवार शाम को गोमतीनगर इलाके में गए थे।
रात करीब आठ बजे वह अपनी लग्जरी कार से विकासनगर जाने वाले फ्लाईओवर से लौट रहे थे तभी गाजीपुर थाना क्षेत्र इलाके में हादसा हुआ। अचानक तीन कारों के आपस में टकराने से काफी तेज आवाज हुई। पुलिस ने तीनों कार चालकों को लोहिया अस्पताल भेजें। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अक्षदीप आईपीएल में खेलते रहे हैं। उन्होंने यूपी रणजी और अंडर-23 टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है
विज्ञापन