फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cricket stadium near shaheed path

शहीद पथ के पास बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

Wed, 04 Dec 2013 01:39 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Wed, 04 Dec 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
cricket stadium near shaheed path

राजधानी में शहीद पथ के निकट निजी, सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी) के आधार पर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण को कैबिनेट ने मंगलवार को हरी झंडी दे दी।

विज्ञापन


स्टेडियम के लिए आरक्षित 137 एकड़ जमीन पर बहुत जल्द ही निर्माण शुरू कराने की तैयारी है।

इसमें से 70 एकड़ भूमि पर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और खेल परिसर बनाया जाएगा।

बाकी 67 एकड़ भूमि स्टेडियम और खेल परिसर निर्माण करने वाली कंपनी को रीयल एस्टेट डवलपमेंट के लिए दी जाएगी।

35 वर्ष तक विकासकर्ता कंपनी के पास इस स्टेडियम के रखरखाव व संचालन का जिम्मा रहेगा।

बाद में यह खेल निदेशालय को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। 23 दिसंबर को इसकी तकनीकी बिड खोले जाने की संभावना है।

शहीद पथ के पास लगभग पांच साल से 137 एकड़ भूमि पर पीपीपी मॉडल पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव था।

यह जमीन स्टेडियम निर्माण करने वाली संस्था को आवासीय अथवा अन्य उपयोग के लिए 35 वर्षो की लीज पर दी जानी थी।

सपा सरकार आने के बाद कुछ समय के लिए यह चर्चा छिड़ी कि स्टेडियम का निर्माण कोई सरकारी एजेंसी करेगी और रीयल एस्टेट डवलपमेंट के लिए जो भूमि दी जानी है, उसे नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन


मगर, आखिरकार पीपीपी को ही बेहतर विकल्प मानते हुए कैबिनेट ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को मंजूर कर दिया।

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने बताया कि यहां बनाए जाने वाले खेल परिसर में आईसीसी के मानकों वाला क्रिकेट स्टेडियम, फुटबाल व हाकी स्टेडियम, बैडमिंटन और लॉन टेनिस अकादमी के अलावा कुछ अन्य इंडोर गेम्स का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 साल तक रखरखाव आदि का खर्च विकासकर्ता कंपनी के ही जिम्मे होगा। इस खेल परिसर का निर्माण चक गंजरिया योजना के साथ समग्रता से किया जाएगा ताकि दोनों परियोजनाओं में एकरूपता बनी रहे।


प्रमुख सचिव आवास सदाकांत का कहना है कि पीपीपी मॉडल पर 50 हजार दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम व खेल परिसर के निर्माण के लिए आरएफक्यू व आरएफपी मसौदे को भी अनुमोदन मिल गया है। जल्द ही इसके लिए बिड आमंत्रित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed