फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cricket stadium in lucknow.

इंग्लैंड के लार्ड्स जैसा होगा लखनऊ का क्रिकेट स्टेडियम

Sun, 06 Mar 2016 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Mar 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
cricket stadium in lucknow.
50 हजार दर्शकों की क्षमता वाला होगा स्टेडियम। - फोटो : amar ujala

गोमती नगर विस्तार में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम जैसी सुविधाएं जुटाने की कोशिश होगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसके लिए आवास विभाग और एलडीए के अधिकारियों को लंदन जाकर लॉर्ड्स स्टेडियम देखने को कहा था।

विज्ञापन


शासन के अधिकारियों के अलावा एलडीए उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह और प्राधिकरण के कई अभियंता शुक्रवार को लॉर्ड्स स्टेडियम पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ के स्टेडियम को विश्व कप क्रिकेट का फाइनल होने लायक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शहीद पथ के किनारे पर गोमती नगर विस्तार सेक्टर-7 में हो रहा है। 50 हजार दर्शकों की क्षमता का यह स्टेडियम पीपीपी मॉडल पर बनाया जा रहा है। इकाना स्पोर्ट्स सिटी इस स्टेडियम का निर्माण कर रही है। जिसका 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में न केवल खेल की सुविधाएं होंगी। बल्कि सुनील गावस्कर और सुरेश रैना यहां अकादमी खोलने की तैयारी में भी हैं। इसी के तहत अधिकारी शुक्रवार को लार्ड्स पहुंचे और सुविधाओं का जायजा लिया।

क्रिकेट के लिए मक्का के नाम से मशहूर।

- यूनाइटेड किंगडम के सेंट जोंस वुड क्षेत्र में है।
- 1814 में पहली बार स्थानीय क्रिकेट मैच खेला गया।

- पहला टेस्ट मैच 21-23 जुलाई 1884 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

- 28000 दर्शक क्षमता

- कैप्सूलनुमा मीडिया सेंटर खास आकर्षण।
- दुनिया का सबसे पुराना स्पोर्टिंग म्यूजियम।

- 1975 से 1983 के बाद में 1999 में चार विश्व कप के फाइनल मैच हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed