{"_id":"6a208ce7ff95deb6310873fc","slug":"creators-beat-charminar-club-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1767275-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: क्रिएटर्स ने चारमीनार क्लब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: क्रिएटर्स ने चारमीनार क्लब को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। द क्रिएटर्स क्लब ने चारमीनार क्लब को दस विकेट से करारी मात देते हुए अंडर-16 सिराज खान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरे अंक प्राप्त किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए चारमीनार क्रिकेट क्लब 21.5 ओवर में 65 रन पर सिमट गई।
हितेन चौधरी ने सर्वाधिक 18 रन और आरव यादव ने 13 रन बनाए। मोहम्मद सैफ आजम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6.5 ओवर में मात्र 15 रन देकर पांच विकेट झटके। आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने बिना कोई विकेट गंवाए 9.5 ओवर में जीत दर्ज कर ली। अनुज सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, जबकि रोहित पटेल ने 15 रन की नाबाद पारी खेली।
दूसरे मुकाबले में क्रिकेट अकादमी पठान सीएपी ने यूपी रेंजर्स को 10 विकेट से मात दी। यूपी रेंजर्स में सभी विकेट खोकर 87 रन बनाए। आदित्य यादव ने 42 व आदित्य गुप्ता ने 19 में बनाए। जवाब में क्रिकेट अकादमी पठान ने बिना विकेट गंवाए 91 रन बना लिए। मैन ऑफ द मैच लाज पटेल ने चार विकेट लिया जबकि सुधांशु तिवारी ने 56 रन बनाए।
विज्ञापन
तीसरे मुकाबले में यूथ क्लब ने पांच विकेट पर 221 रन बनाए। कपिल ने 71 रनों का योगदान दिया। जवाब में ब्लेज विलो 155 रनों पर सिमट गई। चाैथे मुकाबले में कल्पना फाउंडेशन ने कंचन स्पोर्ट्स को 55 रनों से मात दी। कल्पना फाउंडेशन ने 222 रन बनाए, जवाब में कंचन स्पोर्ट्स 167 रनों पर सिमट गई।
प्रतियोगिता के पांचवें मुकाबले में एमएमआर अकादमी ने रकून क्लब को पांच विकेट से हराया, जबकि ब्ल्यू इंटरनेशनल क्लब ने जीसीआरजी क्लब को 55 रन से हराते हुए पूरे अंक प्राप्त किए। सेज क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन कासिम अली ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। इस अवसर पर सीएएल सचिव के एम खान, संयुक्त सचिव विकास पांडे, नईम चिश्ती, गोपाल सिंह, युसूफ अली, अशोक बांबी समेत अन्य माैजूद रहे।