फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cranes continue to remove broken sheds for the second day, platforms closed, trains shifted

Lucknow News: क्रेनें दूसरे दिन भी हटाती रहीं टूटा शेड, प्लेटफाॅर्म बंद, ट्रेनें शिफ्ट

Sun, 31 May 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Cranes continue to remove broken sheds for the second day, platforms closed, trains shifted
चारबाग में प्लेटफार्म पर ठप रही ट्रेनों की आवाजाही।
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर गिरे शेड को हटाने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। टीम क्रेनों से मलबा हटाती रही। इससे प्लेटफाॅर्म पर आने-जाने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफाॅर्मों पर शिफ्ट किया गया, जिससे यात्रियों को असुविधाएं हुईं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह चारबाग स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर करीब 90 टन वजनी यात्री शेड भरभराकर गिर गया था। इससे दो यात्री व एक टीटीई घायल हो गए थे, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद प्लेटफाॅर्म नंबर चार-पांच को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इन प्लेटफाॅर्माें पर आने वाली करीब 36 ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्माें पर शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन

दूसरी ओर, टूटे शेड को हटाने का काम शुक्रवार रात भी चला। शनिवार को भी मलबा हटाया गया। इससे करीब 40 ट्रेनें संबंधित प्लेटफाॅर्माें पर नहीं पहुंच सकीं। संभावना जताई जा रही है कि रूट रविवार तक क्लीयर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर शेड हटाएगा रेलवे
अब ब्रिज वर्कशाॅप की मदद से स्टेशन के अन्य प्लेटफाॅर्मों पर लगे यात्री शेडों की जांच कराई जा रही है। ऐसे में सभी जर्जर शेड हटाए जाएंगे, ताकि भविष्य में फिर शेड गिरने की कोई घटना हो।
मनमाने ढंग से काम करती है आरएलडीए
रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को चारबाग स्टेशन अपग्रेडेशन का जिम्मा साैंपा गया है, लेकिन निर्माण कार्य के दाैरान सुरक्षा पर फोकस नहीं रहता। सेकंड एंट्री की ओर से काॅलोनी में निर्माण कार्य के वक्त गत वर्ष करंट लगने से एक हादसा हुआ था, लेकिन ठेकेदारों ने मामला दबा दिया था। इतना ही नहीं, प्लेटफाॅर्माें पर यात्रियों की आवाजाही के बीच निर्माण कार्य होना भी खतरा पैदा करता है।
आरडीएसओ के डिजाइन पर नहीं हुआ काम
सूत्र बताते हैं कि स्टेशन के अपग्रेडेशन को लेकर कई बार नक्शे में बदलाव किया गया। रेलवे प्रशासन ने आरएलडीए को आरडीएसओ से पास करवाकर जो डिजाइन दिया था, उस पर काम नहीं हो रहा। दिल्ली व वाराणसी के प्लेटफॉर्मों की तर्ज पर काम किया गया। हालांकि, अफसर इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

सुल्तानपुर में ढह गई वाशिंग लाइन
चारबाग स्टेशन पर शेड गिरने के मामले के बीच ही सुल्तानपुर में वाशिंग लाइन का एक हिस्सा ढह गया। उस वक्त लाइन पर ट्रेन लगी थी, जिसकी सफाई चल रही थी। गनीमत रही कि किसी के इसके चपेट में आने की बात सामने नहीं आई है, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed