फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CPI (ML) holds protest march, submits memorandum.

Lucknow News: भाकपा (माले) ने निकाला प्रतिवाद मार्च, सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 Jul 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
CPI (ML) holds protest march, submits memorandum.
मार्च निकालते भाकपा माले कार्यकर्ता।
लखनऊ। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के आंदोलन के समर्थन में रविवार को भाकपा (माले), आइसा, आरवाईए, जसम और एपवा ने परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रतिवाद मार्च निकाला। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को भंग करने, पेपर लीक पर रोक लगाने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए नारे लगाए।
विज्ञापन


भाकपा (माले) के जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में खामियों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश गुप्ता को सौंपा गया, जिसमें पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने, नई शिक्षा नीति वापस लेने और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।सभा को कौशल किशोर, राधेश्याम मौर्य, सरोजिनी बिष्ट और ज्योति राय एडवोकेट ने संबोधित किया।

मार्च निकालते भाकपा माले कार्यकर्ता।

मार्च निकालते भाकपा माले कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed