फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cowsheds in rural areas are refusing to accept the cows from the city

Lucknow News: ग्रामीण क्षेत्र की गोशाला नगर के गोवंशों को लेने से कर रहे इन्कार

Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cowsheds in rural areas are refusing to accept the cows from the city
श्रावस्ती। नगर के छुट्टा घूम रहे गौवंशों को ग्रामीण क्षेत्र की गोशालाओं में संचालक लेने से इन्कार कर रहे हैं। जगह का अभाव व बरसात का बहाना कर आना-कानी की जा रही है। ऐसे में सफाई कर्मी भी इन्हें पकड़ने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा जंगल की सीमा से सटा हुआ है। नगर के पांच वार्डों की सीमाएं भिनगा जंगल से मिलती हैं। यहां से प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में गोवंश नगर सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। इन्हें रेस्क्यू कर ग्रामीण क्षेत्र की गोशालाओं में संरक्षित करने के लिए डीएम की ओर से निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मियों ने गत दो दिनों में 19 गोवंशों का रेस्क्यू किया, जिन्हें आसपास की गोशालाओं में संरक्षित करने के लिए भेजा गया था। गोशालाओं में तैनात केयर टेकर बरसात के कारण परिसर में कीचड़ व जलभराव होने व टिनशेड में पहले से ही पर्याप्त संख्या में गोवंश होने की बात कही उन्हें लेने से इन्कार कर दिया। इसकी जानकारी के बाद अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद इन गोवंशों को संरक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में ईओ डाॅ. अनीता शुक्ला ने बताया कि गौशाला में भी समस्या है। इसके बावजूद दो दिनों में 19 गोवंशों को पकड़वाया गया था। इनमें से नौ को पटना खरगौरा व दस को खजुहा झुनझुनिया गोशाला में संरक्षित कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed