फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Covid vaccination slow in Lucknow

कोविड वैक्सीनेशन धीमा: जनता और जिम्मेदार दोनों बेपरवाह, 36 लाख का वैक्सीनेशन बाकी

Wed, 28 Dec 2022 04:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2022 04:26 PM IST
सार

लखनऊ में एक करोड़ 31 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 95 लाख को ही अब तक डोज लग सकी है। इस समय शहर के सिर्फ चार केंद्रों पर वैक्सीनेशन हो रहा है।

विज्ञापन
Covid vaccination slow in Lucknow
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग राजधानी लखनऊ में कोरोना से निपटने के पूरे इंतजाम होने के दावे कर रहा है, हालांकि बचाव के लिए होने वाले टीकाकरण की हालत खराब है। इसके लिए जनता और विभाग दोनों जिम्मेदार हैं। राजधानी में एक करोड़ 31 लाख डोज के कुल लक्ष्य के सापेक्ष करीब 95 लाख डोज ही लग पाई है। अभी भी 36 लाख का वैक्सीनेशन बाकी है। इनमें से 34 लाख बूस्टर डोज वाले हैं। इस समय शहर के सिर्फ चार केंद्रों पर वैक्सीनेशन हो रहा है। इनमें भी सिर्फ कोवॉक्सीन की डोज दी जा रही है।

विज्ञापन


कोरोना की पहली, दूसरी व तीसरी लहर के दौरान टीकाकरण को लेकर उत्साह था। हेल्थवर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों के अलावा 12 से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में पहली डोज लगवाने वालों का औसत 99 प्रतिशत से अधिक था। दोनों डोज लेेने वालों का औसत भी 88 फीसदी से अधिक था। हालांकि, इसके बाद संक्रमण की रफ्तार कम हुई तो लोग भी बेपरवाह हो गए। यही कारण है कि 18 से 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में बूस्टर लगवाने वालों का औसत 50 प्रतिशत को भी पार नहीं कर सका है। यह आंकड़ा तब है जब फ्रंटलाइन वर्करों में बूस्टर डोज लेने वालों का प्रतिशत 107 रहा।

विज्ञापन

 

वैक्सीनेशन को लेकर लोगों का उत्साह कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी इसके प्रति उदासीन हो गया। यही कारण है कि लखनऊ में इस समय चार केंद्रों सिविल अस्पताल, लोकबंधु अस्पताल, लोहिया संस्थान और हाईकोर्ट में ही वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले 80 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण चल रहा था। इतना ही नहीं अभी कोवॉक्सीन ही लगाई जा रही है। ऐसे में जिन लोगों ने कोविशील्ड, स्पूतनिक या कॉर्बोवेक्स वैक्सीन लगवाई थी, वे न तो दूसरी और ना ही प्रीकॉशन डोज ले पा रहे हैं। राजधानी में इस समय करीब 36 लाख नागरिकों की कोई न कोई डोज बची हुई है। इनमें से 34 लाख अकेले बूस्टर डोज वाले हैं। सिर्फ दो लाख नागरिक ही पहली और दूसरी डोज वाले बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह का कहना है कि राजधानी के चार केंद्रों पर टीकाकरण चल रहा है। वैक्सीन के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है। जैसे ही वैक्सीन आएगी, केंद्र बनाकर टीकाकरण बढ़ाया जाएगा।

26 दिसंबर तक जनपद में टीकाकरण की स्थिति
श्रेणी- लक्ष्य- पहली डोज- प्रतिशत- दोनों डोज- प्रतिशत- बूस्टर डोज- प्रतिशत
हेल्थवर्कर- 79,581- 77,758- 98- 76,570- 96- 49,845 - 63
फ्रंटलाइन वर्कर- 67,600- 68012- 101- 67,611- 100- 72,263- 107
45-59 वर्ष- 7,32,514- 8,02,714- 110- 7,41,946- 101- 1,85,311 -25
60 वर्ष से ऊपर- 4,74,669- 4,48,116 - 94- 4,10,154- 86- 1,67,540 -35
18-44 वर्ष- 25,24,536- 26,89,700 -107 - 23,47,695 - 93- 4,55,439 -18
15-17 वर्ष- 3,21,912- 3,18,713 -99- 2,59,379 - 81 - -
12-14 वर्ष - 1,94,424- 1,64,769 - 85- 1,17,440 - 60 - -

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed