फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Covid vaccination number cross 10 lacks in Lucknow

राजधानी में वैक्सीनेशन का आंकड़ा रिकॉर्ड 10 लाख पार, 23,388 को शुक्रवार को लगा सेहत का टीका

Sat, 05 Jun 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Covid vaccination number cross 10 lacks in Lucknow
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार को मेगा वैक्सीनेशन कैंप में टीका लगवाती महिला। - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। कोरोना वैक्सीनेशन में राजधानी ने रिकॉर्ड 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। शुक्रवार को जनपद में 23,388 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं, मेगा वैक्सीनेशन कैंप में 5073 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। टीकाकरण के लिए 162 सेंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन

कोरोना के मामले राजधानी में लगातार कम हो रहे हैं। इसका कारण टीकाकरण में आई तेजी को भी बताया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों के अलावा अन्य जगह चल रहे कैंपों में वैक्सीनेशन के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते राजधानी में टीकाकरण का आंकड़ा 10 लाख पार कर गया। शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में 2546 को वैक्सीन लगी। 18 वर्ष से अधिक आयु के 2408 तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 138 लोगों को टीका लगाया गया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 18 वर्ष से अधिक आयु के 1020 और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 218 लोगों को और अभिभावक स्पेशल बूथ पर 60 लोगों को टीका लगा। उधर, छोटा इमामबाड़ा में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 1012 व 45 वर्ष से अधिक आयु के 149 और अभिभावक स्पेशल बूथ पर 68 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। इस दौरान डीएम ने इमामबाड़ा, केडी सिंह बाबू और इकाना स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सभी सीएचसी, पीएचसी व वर्कसाइट पर टीकाकरण के निर्देश
लखनऊ। डीएम अभिषेक प्रकाश ने सभी सीएचसी, पीएचसी व वर्क साइट पर टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा कि निगरानी समितियों, क्षेत्रीय प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और रैपिड रिस्पांस व सर्विलांस टीमों का भी इसमें सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टीका लगवाने वालों की संख्या 10 लाख पार होने पर उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान को अभी और गति देनी है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्रों के विवरण व इसके लाभ और टीकाकरण से कोविड के बचाव का विवरण देते हुए व्यापक प्रचार हो। साथ ही हर माह कम से कम एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा।

सीरो सर्वे में 500 लोगों के लिए सैंपल
लखनऊ। वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता का स्तर जानने के लिए राजधानी में शुक्रवार से तीन दिवसीय सीरो सर्वे शुरू हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहरी के साथ ग्रामीण इलाकों में भी 22 इलाकों से 500 लोगों के सैंपल लेकर केजीएमयू भेजे। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि लोगों का चयन टीम ने स्वास्थ्य विभाग के नियम अनुसार किया है। शहरी इलाके में आलमबाग स्थित चंदरनगर, बिजली पासी का किला, विद्यावती वार्ड, हरिहर नगर, खुर्रमनगर, नवल किशोर रोड के वार्ड नंबर छह, 44 व 66, इंदिरानगर व गुडंबा क्षेत्र में भी सैंपल लिए गए। ग्रामीण इलाकों में गोसाईगंज नगर पंचायत, मलिहाबाद, काकोरी से नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed