फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Covid test compulsory before admittion in hospitals

Lucknow News: भर्ती होने, ऑपरेशन से पहले कोविड जांच अनिवार्य, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

Sun, 09 Apr 2023 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Covid test compulsory before admittion in hospitals
लखनऊ। राजधानी में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। अस्पतालों में मरीजों की भर्ती और ऑपरेशन से पहले कोविड जांच को अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही भर्ती और सर्जरी होगी। सर्जरी वाले मरीज के तीमारदार की भी कोविड जांच होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कोविड जांच मुफ्त हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद सिविल, लोकबंधु व बलरामपुर अस्पताल समेत अन्य हॉस्पिटल में इमरजेंसी के मरीजों को एंटीजन जांच के बाद ही भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि भर्ती से पहले मरीजों की एंटीजन जांच की जा रही है। आरटीपीसीआर की निगेटिव आने के बाद ही ऑपरेशन किया जा रहा है। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि संक्रमितों की पहचान के लिए जांच का दायरा बढ़ाया गया है। इमरजेंसी व ऑपरेशन से पहले जांच अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संक्रमण के 23 नए मामले

राजधानी में शनिवार को कोरोना के 23 नए मरीज मिले। इनमें से ज्यादातर को कोई समस्या नहीं थी। 12 मरीजों से वायरस को मात दी। इसके बाद सक्रिय केसों की संख्या 177 हो गई है। कैसरबाग इलाके में छह, अलीगंज, रेडक्रॉस और चिनहट में तीन-तीन तथा आलमबाग, सरोजनीनगर और एनके रोड के दो-दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बीकेटी, सिल्वर जुबली और टूडियागंज में एक-एक मरीज मिला। डिप्टी सीएमओ डॉ. निशांत निर्वाण ने बताया कि ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच भी कराई जा रही है। रोजाना औसतन दो हजार की जांच हो रही है।



दस मरीज अस्पताल में भर्ती

कुल 177 संक्रमितों में से 10 अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर को किसी अन्य बीमारी के चलते भर्ती किया गया था। केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि जांच में इनमें कोविड की पुष्टि हुई है।




एसपीजीआई में स्टाफ, मरीजों के लिए मास्क अनिवार्य

एसजीपीजीआई में मरीजों से लेकर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों तक के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. संजय धिराज ने बताया कि इस समय संस्थान में एक संक्रमित भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed