फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Covid hospital of 300 bed begin in Balrampur hospital

लखनऊ : बलरामपुर अस्पताल में 300 बेड का कोविड हॉस्पिटल चालू, 100 से अधिक भर्ती

Mon, 12 Apr 2021 10:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 12 Apr 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Covid hospital of 300 bed begin in Balrampur hospital
बलरामपुर अस्पताल में 300 बेड का कोविड हॉस्पिटल शुरू हो गया है। रविवार शाम चार बजे से भर्ती भी शुरू हो गई। सौ से अधिक मरीजों की भर्ती की जा चुकी है। यहां वे मरीज भी पहुंच रहे हैं, जिन्हें दूसरे कोविड अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही थी। जिस रफ्तार से मरीज आ रहे हैं माना जा रहा कि सुबह तक बलरामपुर का कोविड आईसीयू हॉस्पिटल भी फुल हो जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कई मरीज अभी वेटिंग एरिया में हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर प्राइवेट मेडिकल कॉलेज एरा, इंटीग्रल व टीएस मिश्रा में भी बेड बढ़ाए जा रहे हैं। राजधानी में कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को ही रिकॉर्ड मरीज मिले। हॉस्पिटल में बेड कम पड़ रहे हैं, ऐसे में बलरामपुर अस्पताल में 300 आईसीयू बेड का कोविड हास्पिटल शुरू होने से मरीजों की मुश्किलें दूर होंगी। बलरामपुर अस्पताल के प्रभारी डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि अभी यहां पर 250 बेड सक्रिय किए गए हैं। बाकी 50 बेड भी सोमवार तक शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी 300 बेड आइसीयू के होंगे, जिसमें मौजूदा वक्त में 20 वेंटिलेटर व 20 बाईपेप हैं। उन्होंने बताया कि कुछ और वेंटिलेटर की मांग सरकार से की गई है। इससे मरीजों की सहूलियत बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed