फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   court says to jail authorities provide laptop for law student

विधि छात्र को परीक्षा में शामिल होने को लैपटॉप मुहैया कराए जेल प्रशासन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
court says to jail authorities provide laptop for law student
लखनऊ। कत्ल के आरोप में लखनऊ कारागार में बंद बीबीडी विश्वविद्यालय में विधि के चौथे सेमेस्टर के छात्र विमल सिंह को परीक्षा देने के लिए जेल प्रशासन लैपटॉप मुहैया कराएगा। सोमवार से शुरू हो रहीं परीक्षाओं के मद्देनजर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शनिवार को इसके निर्देश दिए। छात्र विमल सिंह की तरफ से दाखिल याचिका पर उसके अधिवक्ता आरबीएस राठौर ने अदालत से उसे परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी निर्देश दिए जाने का आग्रह किया। बीबीडी विश्वविद्यालय द्वारा याची को परीक्षा में शामिल होने की सशर्त अनुमति को भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय ने याची को विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित हुए बगैर ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है। छात्र के खिलाफ 20 फरवरी 2020 को कत्ल व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कोर्ट ने कहा है कि याची को इंटरनेट की कनेक्टिविटी भी मुहैया कराई जाए। परीक्षा के दौरान एक जेल वार्डन के याची के पास उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए। अदालत ने कहा कि आदेशों के बारे में लखनऊ जेल के अधीक्षक को फोन के जरिए भी सूचित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed