फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Court rejects the petition on Professor Vinay Pathak

Lucknow: कुलपति प्रो. पाठक को नोटिस भेज कर एसटीएफ ने किया तलब, पाठक ने राजभवन को दी गलत जानकारी

Wed, 16 Nov 2022 09:10 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Nov 2022 09:10 AM IST
सार

कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक को एफआईआर और गिरफ्तारी से कोई राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उनकी याचिका को खारिज कर दी है। इसके बाद ही एसटीएफ ने भी सक्रियता दिखाते हुए उन्हें नोटिस भेज कर तलब किया है।

विज्ञापन
Court rejects the petition on Professor Vinay Pathak
कुलपति प्रो. विनय पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक की याचिका उच्च न्यायालय में खारिज होने के बाद एसटीएफ सक्रिय हो गई है। एसटीएफ ने प्रो. पाठक को नोटिस भेजकर इंदिरानगर थाने में दर्ज मुकदमे के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


एसटीएफ विनय पाठक के कमीशन को मैनेज करने वाले अजय मिश्रा और अजय जैन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि दोनों से कई ऐसी जानकारियां एसटीएफ को हाथ लगी हैं, जिससे प्रो. पाठक का बच पाना मुश्किल है। एसटीएफ अभी केवल डिजिटेक्स टेक्नोलॉजिज इंडिया प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक डेविड मारियो डेनिस की शिकायत पर जांच कर रही है, जिसने विनय पाठक के कहने पर अजय मिश्रा को 78 लाख रुपये नकद और अजय मिश्रा के कहने पर अजय जैन की कंपनी के खाते में 63 लाख रुपये कमीशन देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि प्रो. पाठक द्वारा किन-किन कंपनियों को काम दिया गया, कंपनियों ने कितना कमीशन किसको दिया? और किन खातों में कमीशन की रकम भेजी गई, इससे जुड़ी जानकारी एसटीएफ जुटा चुकी है। अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सच में विनय पाठक द्वारा ‘ऊपर’ पैसे पहुंचाए जाते थे? अगर ऐसा था तो वह पैसे कहां जाते थे? यह सब प्रो. पाठक से पूछताछ के बाद साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय पाठक को किसकी शरण?
सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ ने यह जानकारी हासिल कर ली है कि न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी पर लगाए गए स्टे के दौरान प्रो. पाठक कहां-कहां रहे। स्टे मिलने से पहले वह किन-किन लोगों की शरण में रहे, इसका भी पता लगाया जा रहा है। एसटीएफ शरणदाताओं पर भी शिकंजा कस सकती है।


पाठक ने राजभवन को दी गलत जानकारी
प्राविधिक विवि शिक्षक संघ (टूटा) ने प्रो. विनय पाठक पर राजभवन को गलत जानकारी के साथ बायोडाटा देने का आरोप लगाया है। संघ ने एसटीएफ  को शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने की अपील की है। टूटा ने आरोप लगाया है कि विनय पाठक ने बायोडाटा में खुद को 2006 में एसोसिएट प्रोफेसर होने की बात लिखी थी। हालांकि वास्तविकता में वह  2007 में इस पर पद पर नियुक्त हुए थे। कुलपति नियुक्त होने के समय भी राजभवन को पाठक द्वारा गलत जानकारी दी गई। संघ की ओर से पाठक पर साहित्यिक चोरी के संगीन आरोप भी लगाए गए हैं। एसटीएफ  के सूत्रों का कहना है कि अलग-अलग माध्यमों से लोगों के शिकायती पत्र मिल रहे हैं। प्राविधिक विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से भी कुछ पत्र मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed