{"_id":"5d090b498ebc3e77654d2004","slug":"court-decision-welcomed-but-will-appeal-against-the-guy-exempted-says-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत के फैसले का स्वागत लेकिन जो बरी हुआ, उसके खिलाफ भी करेंगे अपील : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत के फैसले का स्वागत लेकिन जो बरी हुआ, उसके खिलाफ भी करेंगे अपील : योगी
Tue, 18 Jun 2019 09:33 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 18 Jun 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर अयोध्या में 2005 में हुए आतंकी हमले के मामले में अदालती फैसले का स्वागत किया है। इस मामले में अदालत ने चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक अभियुक्त को बरी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानूनी राय लेकर बरी हो गए अभियुक्त के खिलाफ भी जरूरी कार्रवाई करेंगे।
बता दें कि प्रयागराज स्थित नैनी सेंट्रल जेल में सुनवाई करते हुए विशेष अदालत ने चार अभियुक्तों को सजा सुनाई है। साथ ही इन पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार, प्रदेश में पूर्व में घटित गंभीर घटनाओं को लेकर सजग है। घटनाओं के अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए मुकदमों की प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए जा चुके हैं।
पांच आतंकी सहित हुई थी आठ मौतें
गौरतलब हो कि 5 जुलाई 2005 को हुए इस आतंकी हमले में पांच आतंकी हमलावरों सहित सात लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। आतंकियों के अलावा जिन दो लोगों की मौत हुई थी उनमें एक पंडा और एक फूल बेेचने वाली महिला शामिल थीं। हमले में घायल हुए एक दुकानदार की बाद में मौत हो गई थी। कुछ सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए थे। जिन्हें सजा सुनाई गई है, इन लोगों को मौके पर मिले मोबाइल की मदद बाद में पकड़ा गया था।