फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Couple made video for Instagram reel, minor says thought of making reel after watching a movie scene

शौक पड़ा भारी: इंस्टाग्राम रील के लिए कपल ने बनाया था वीडियो, नाबालिग बोली- एक फिल्म का दृश्य देखा था और...

Thu, 19 Jan 2023 11:13 AM IST
शाहरुख खान गौरी त्रिवेदी, अमर उजाला, लखनऊ
गौरी त्रिवेदी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Jan 2023 11:13 AM IST
सार

मंगलवार को हजरतगंज में चलती स्कूटी पर मस्ती करते जोड़े ने इंस्टाग्राम रील के लिए ही यह वीडियो बनाया था। हालांकि, इस शौक ने वीडियो में स्कूटी चला रहे विक्की शर्मा को हवालात पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन
Couple made video for Instagram reel, minor says thought of making reel after watching a movie scene
शौक ने पहुंचाया हवालात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर रील्स (वीडियो) बनाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए युवा कुछ भी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को हजरतगंज में चलती स्कूटी पर मस्ती करते जोड़े ने इंस्टाग्राम रील के लिए ही यह वीडियो बनाया था। 
विज्ञापन


हालांकि, इस शौक ने वीडियो में स्कूटी चला रहे विक्की शर्मा को हवालात पहुंचा दिया है। वीडियो में दिख रही किशोरी ने बताया कि एक फिल्म में ऐसा दृश्य देखकर उसने ऐसी ही रील बनाने का सोचा। कहा कि इस मामले में पूरी गलती उसकी है।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में किशोरी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर कोई भी जल्दी मशहूर हो जाता है। इससे अच्छा पैसा भी मिलता है। इंस्ट्राग्राम पर रील बनाने में काफी समय से रुचि रही है। बताया कि पहले वह रेलवे ट्रैक पर रील बनाती थी। कुछ दिन पहले एक फिल्म देखकर स्कूटी पर वैसा ही वीडियो बनाने की इच्छा हुई। हालांकि, उसे अंदाजा नहीं था कि कोई दूसरा इसका वीडियो बनाकर वायरल कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, किशोरी के माता-पिता ने कहा छोटी उम्र की नासमझी से उनकी बेटी से यह हरकत हो गई। इकलौती संतान होने से कभी गलती पर डांटा या मारा नहीं गया। दादी-दादा की भी वह लाडली है। ज्यादा दुलार मिलने से वह शरारती हो गई। 

माता-पिता ने कहा, ऑनलाइन क्लास के लिए बेटी को मोबाइल दिलवाया था। उन्हें नहीं पता था वह रील्स बनाने लगेगी। हालांकि, वह पढ़ने में काफी अच्छी है।

यह भी कहा कि इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म बच्चों को बर्बाद कर रहे हैं। इनका ज्यादा इस्तेमाल माता-पिता से भी दूर कर रहा है।

 

डुप्लीकेट सलमान पहुंच चुके हैं जेल
रील्स बनाने के लिए कोई बाइक से स्टंट कर रहा है तो कोई बहुमंजिली इमारतों से छलांग लगा रहा है। पुराने लखनऊ निवासी सलमान खान के डुप्लीकेट को रेलवे ट्रैक पर स्टंट करने पर कुछ समय पहले गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed