फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Couple commit suicide in baharaich

भाई ने भगाई शादीशुदा लड़की तो भैय्या-भाभी ने लगा ली फांसी

Wed, 27 May 2015 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच Updated Wed, 27 May 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
Couple commit suicide in baharaich

यूपी के बहराइच जिले के नौसर गुमटिहा गांव निवासी एक युवक पड़ोसी गांव की विवाहिता को बहला फुसलाकर माह भर पूर्व भगा ले गया था। इस मामले में विवाहिता के परिवारीजनों ने युवक के भाई और रिश्तेदारों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन


युवक की बरामदगी के लिए पुलिस परिवार पर निरंतर दबाव बना रही थी। रात में ग्रामीण के बहनोई के घर पुलिस ने छापेमारी की। इसकी भनक लगने पर आरोपी के भाई और भाभी ने  फांसी लगाकर जान दे दी। दो मासूम घर में सिर्फ बचे हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। लेकिन पुलिस पति-पत्नी के विवाद की बात कहकर किनारा कस रही है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत नौसर गुमटिहा सलारपुर गांव निवासी लक्ष्मीनरायन पड़ोसी गांव निवासी एक विवाहिता को माह भर पूर्व बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में विवाहिता के पिता ने लक्ष्मीनरायन के साथ उसके भाई सत्यनाम पुत्र मुन्नूराम, बहनोई जगदीश और राजेंद्र को नामजद करते हुए मोतीपुर थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विवाहिता की बरामदगी और युवक की गिरफ्तारी के लिए निरंतर दबिश दे रही थी। सत्यनाम (४०) पर भी दबाव डाला जा रहा था। लेकिन लक्ष्मीनरायन और युवती का अता पता न होने के चलते परिवार के लोग पुलिस को कुछ भी जानकारी नहीं दे पा रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए सभी भागे-भागे फिर रहे थे।

दंपती की आत्महत्या से गांव में मचा हड़कंप

Couple commit suicide in baharaich

मंगलवार रात को मोतीपुर पुलिस ने सत्यनाम के बहनोई जगदीश के घर छापेमारी कर सत्यनाम पर दबाव बनाने के लिए बहनोई के भाई रामसूरत को घर से उठा लिया और थाने ले गई। इसकी भनक लगने पर सत्यनाम और उसकी पत्नी मौगी देवी (३८) परेशान हो उठे।

रात में ही मौगी ने घर में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। जबकि पति सत्यनाम ने घर से दो सौ मीटर दूर जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह आस पड़ोस के लोगों को दंपती के फांसी लगाने की सूचना मिली तो सभी सकते में आ गए।

आनन फानन में सीओ भरत यादव, मोतीपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन मौके पर पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि ग्रामीणों से बातचीत के दौरान पता चला है कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद के बाद दोनों ने खाना नहीं खाया और फांसी लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष ने उत्पीडऩ से इंकार किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत यादव का कहना है कि भाई द्वारा उठाए गए गलत कदम से सत्यनाम शायद आत्मग्लानि महसूस कर रहा था। उसी के चलते उसने पत्नी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed