{"_id":"6a8374e54d8c598f0e00a845","slug":"counter-opened-to-upgrade-metros-go-smart-card-to-ncmc-lucknow-news-c-13-lko1070-1878954-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मेट्रो के गो स्मार्ट कार्ड को एनसीएमसी में बदलने के लिए विंडो शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मेट्रो के गो स्मार्ट कार्ड को एनसीएमसी में बदलने के लिए विंडो शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा शुरू कर दी है। पुराने गो स्मार्ट कार्ड को एनसीएमसी में बदलने के लिए सभी मेट्रो स्टेशनों पर एक्सचेंज विंडो खोली गई है। यह सुविधा एक महीने तक मिलेगी। कार्ड बदलने के लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक पुराने गो स्मार्ट कार्ड धारकों को पहले कार्ड में उपलब्ध शेष राशि का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद स्टेशन के टिकट काउंटर पर कार्ड का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद यात्री को सरेंडर रसीद दी जाएगी। पुराना कार्ड और रसीद एयरटेल पेमेंट्स बैंक के कियोस्क पर जमा करनी होगी। मोबाइल ओटीपी सत्यापन के बाद नया एनसीएमसी कार्ड निशुल्क जारी किया जाएगा।
मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने 21 जुलाई को लखनऊ मेट्रो में एनसीएमसी सुविधा का शुभारंभ किया था। लखनऊ में सवा लाख से अधिक गो स्मार्ट कार्ड धारक हैं, जिन्हें एनसीएमसी में बदला जाना है। अब तक नौ हजार नए एनसीएमसी कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
ये हैं एनसीएमसी कार्ड के फायदे
एनसीएमसी इंटर-ऑपरेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड है। इसका इस्तेमाल देश की अन्य मेट्रो सेवाओं, बसों, पार्किंग और चुनिंदा खुदरा सेवाओं में भी किया जा सकता है। लखनऊ मेट्रो में हर यात्रा पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। नया कार्ड सभी स्टेशनों पर एयरटेल पेमेंट्स बैंक के काउंटर या कियोस्क से प्राप्त किया जा सकता है।