{"_id":"5fd90782dfdd8a3a5a7c19b0","slug":"council-teachers-transfer-list-will-be-released-on-30-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दिसम्बर को जारी होगी परिषदीय शिक्षकों की तबादला सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 दिसम्बर को जारी होगी परिषदीय शिक्षकों की तबादला सूची
Wed, 16 Dec 2020 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के 54 हजार से अधिक सहायक अध्यापकों की अंतर्जनपदीय तबादला सूची 30 दिसंबर को जारी होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने तबादलों के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के तहत नया कार्यक्रम जारी किया है।
बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिन अध्यापिकाओं ने विवाह से पहले अंतर्जनपदीय तबादले के लाभ लिया है उंनसे पुन: तबादले के लिए आवेदन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि असाध्य रोग से ग्रसित शिक्षकों और शिक्षिकाओ से भी पुन: आवेदन लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के तहत तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन 18 से 21 दिसंबर तक जमा किए जाएंगे। जिला स्तर पर ऑनलाइन काउंसिलिंग और आवेदन पत्र का सत्यापन 22 से 24 दिसंबर तक किया जाएगा। काउंसलिंग के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी 26 दिसंबर को डाटा लॉक करेंगे। 30 दिसंबर को तबादला सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अंतर्जनपदीय तबादलों के लिए 68 हजार से अधिक सहायक अध्यापकों ने आवेदन किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में 54 हजार सहायक अध्यापकों के तबादले की मंजूरी दी थी।