फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Could be rain in two days

24 घंटे में 0.5 से 6.8 डिग्री पहुंचा तापमान, पर गलन से राहत नहीं, आज-कल बारिश, बौछारों की संभावना

Sun, 03 Jan 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Could be rain in two days
24 घंटे में 0.5 से 6.8 डिग्री पहुंचा तापमान, पर गलन से राहत नहीं, आज-कल बारिश, बौछारों की संभावना
विज्ञापन

शुक्रवार को आधा डिग्री पारे में शहर को कंपाने वाले मौसम के तेवर शनिवार को सुस्त हो गए। गलन भरी पछुआ हवा का असर कमजोर पड़ने के साथ न्यूनतम और अधिकतम पारा चढ़ गया।
न्यूनतम तापमान छह डिग्री से ऊपर जा पहुंचा, लेकिन लोगों को गलन से खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

साल के पहले दिन पहाड़ों की बर्फीली ठंड में ठिठुराने वाले मौसम के तेवर शनिवार को बदले नजर आए। न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे के मुकाबले छह डिग्री से अधिक चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 24 घंटे के मुकाबले तीन डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
दोपहर में धूप की तेजी ने गलन भरी ठंड से मामूली राहत जरूर दिलाई, लेकिन बादलों की आवाजाही ने बीच-बीच में धूप के मिजाज बिगाड़े।
शाम होते-होते गलन फिर हावी हुई। रात तक शहर में कोहरे ने दस्तक दी, जिससे सड़कों पर दृश्यता घटी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पछुआ हवा का जोर धीमा पड़ने से तापमान सामान्य से अधिक या आसपास दर्ज किए गए हैं।
पहाड़ों पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान के नजदीक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके चलते दो-तीन दिनों तक राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी रहने के साथ गरज, चमक के साथ बूंदाबांदी, बारिश की संभावना है।
चढ़ता-उतरता तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
02 जनवरी 24.4/ 06.8
01 जनवरी 20.3/ 00.5
31 दिसम्बर 18.2/ 04.0
30 दिसम्बर 22.4/ 06.3
(तापमान अधिकतम और न्यूनतम डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed