{"_id":"650bfd4e04ab5d0beb08c081","slug":"corruption-in-awas-yojna-in-bahraich-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार: अपात्रों ने हथियाए आवास, 852 लोगों से 4.39 करोड़ की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार: अपात्रों ने हथियाए आवास, 852 लोगों से 4.39 करोड़ की वसूली
Thu, 21 Sep 2023 01:52 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Sep 2023 01:52 PM IST
सार
बहराइच जिले में 852 अपात्रों ने अफसरों से साठगांठ के दम पर आवास योजनाओं के तहत मिलने वाले घर हथिया लिए। उनसे चार करोड़ से ज्यादा की वसूली की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरीबों को पक्का मकान देने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का संचालन किया जा रहा है, लेकिन इसमें जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसका खुलासा सरकार द्वारा स्वीकृत आवासों के क्रॉस सत्यापन में हुआ है। बीते सात सालों में 852 ऐसे लाभार्थी मिले हैं, जिन्होंने रसूख व जुगाड़ के दम पर योजना का लाभ ले लिया था। हालांकि शासन के निर्देश पर अधिकारियों ने सभी अपात्रों से 4.39 लाख की शत प्रतिशत वसूली भी कर ली है।
विज्ञापन
बहराइच जिले में बीते आठ सालों में 1, 80, 843 लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 1,54,180 लाभार्थी ऐसे हैं, जिनका आवासी पूरा हो गया है। वहीं 2501 लाभार्थियों के मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत हुए थे, जिसमें से 2365 लोगों के आवास बन भी चुके हैं। लेकिन इनमें से 852 लाभार्थी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपात्र होकर भी जुगाड़ के दम पर योजना का लाभ ले लिया।
विज्ञापन
इनमें से कुछ तो ऐसे हैं, जिनका पक्का आवास बना हुआ और कई ऐसे हैं जिनके पास कई बीघे जमीन है। बावजूद इसके लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के साथ साठगांठ कर योजना का लाभ ले लिया। लेकिन सरकार द्वारा क्रॉस सत्यापन में सभी अपात्रों की धोखाधड़ी पकड़ में आ गई। इसके बाद निकाले गए 4.39 करोड़ रुपए की रिकवरी विभाग द्वारा की गई है। बताते चलें कि इस गोलमाल में महसी विकासखंड में सबसे ज्यादा 154, शिवपुर 122, जरवल में 74 और सबसे कम विशेश्वरगंज विकासखंड में 21 अपात्र मिले।
विज्ञापन
ब्लॉक - अपात्र लाभार्थी - रिकवर की गई धनराशि
बलहा- 60 - 31
चित्तौरा- 35 - 18
हुजूरपुर- 29- 12.3
जरवल- 74- 32.9
कैसरगंज- 53- 23.3
महसी- 154- 88.7
मिहींपुरवा- 51- 27.3
नवाबगंज- 32- 17.4
फखरपुर- 73- 44
पयागपुर- 56- 23.5
रिसिया- 33- 23.5
शिवपुर- 122- 59.4
तेजवापुर- 59- 29.3
विशेश्वरगंज- 21- 10.6
परियोजना निदेशक राजकुमार का कहना है कि जिले में 852 लाभार्थी अपात्र मिले थे, जिन्होंने योजना के तहत लाभ ले लिया था। इन सभी द्वारा योजना के तहत लिए गए 4. 39 करोड़ रुपयों की शत-प्रतिशत रिकवरी कर ली गई है।