फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corridor will be made in Mahadeva like kashi.

Barabanki: काशी की तर्ज पर महादेवा में बनेगा कॉरीडोर, प्रथम चरण में खर्च किए जाएंगे 30 करोड़

Fri, 08 Dec 2023 04:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Dec 2023 04:34 PM IST
सार

काशी की तरह महादेवा में भी कॉरीडोर बनाने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। प्रथम चरण में इस पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
Corridor will be made in Mahadeva like kashi.
महादेवा का मुख्यद्वार कुछ इस तरह होगा। (स्रोत - जिला प्रशासन।) - फोटो : amar ujala

विस्तार

महादेवा में काशी की तर्ज पर कॉरीडोर बनेगा, इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की राज्यमंत्री से वार्ता के बाद जिले के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद महादेवा के विकास कार्य में और तेजी आ गई है। लखनऊ के आर्किटेक्ट और इंजीनियरों ने मौके का मुआयना किया है और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की देखरेख में डीपीआार तैयार किया जा रहा है। महादेवा के विकास पर प्रथम चरण में करीब 30 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा से महादेवा के विकास पर चर्चा की थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मिले निर्देशों के बाद राज्यमंत्री सीधे जिले में पहुंचे और डीएम सत्येंद्र कुमार के साथ बैठक कर महादेवा के विकास को लेकर बात की। इसके बाद जिलाधिकारी ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट चंद्रकांत त्रिपाठी को इसका डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने लखनऊ से आए आर्किटेक्ट और इंजीनियरों के साथ महादेवा पहुंचे। आर्किटेक्ट ने जहां नक्शा तैयार किया वहीं इंजीनियरों ने विकास कार्य कराए जाने का पूरा प्लान तैयार किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर की वर्तमान स्थिति को दर्शाने वाली तस्वीरें... प्रथम तल की लगभग तैयार, पढ़ें पूरा अपेडट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: टेंट सिटी में होंगी फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं, जनवरी में आने पर दोगुना किराया देना होगा


अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि महादेवा में वेदवाटिका, वीथिका, मुख्य द्वार और मंदिर का सौंदर्यीकरण, आध्यात्मिक बाजार, पब्लिक प्लाजा, पार्किंग समेत कई अन्य कार्य कराए जाने है जिसका डीपीआर तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा।

महादेवा को संवारने पर खर्च होंगे 30 करोड़
महादेवा में मंदिर के आगे के बजाए पहले पीछे से निर्माण कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। करीब तीन करोड़ रुपये से जमीन की खरीद की जानी है। इसके अलावा निर्माण कार्यों पर करीब 27 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। महादेवा के विकास को लेकर जिलाधिकारी भी काफी गंभीर हैं और वह स्वयं भी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि काशी की तर्ज पर महादेवा में कॉरीडोर बनेगा। इसके अलावा अन्य कई कार्य कराए जाने है इसका पूरा डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। महादेवा के विकास में कोई कोर कसर बाकी न रहे इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed