{"_id":"5ecc95a14e5c7b2bfd7f3b4b","slug":"coronavirus-news-update-in-up-new-cases-found-and-new-development-latest-report-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना LIVE: 229 नए कोरोना पॉजिटिव, आठ की मौत, कुल 6724 संक्रमित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना LIVE: 229 नए कोरोना पॉजिटिव, आठ की मौत, कुल 6724 संक्रमित
Wed, 27 May 2020 01:12 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 27 May 2020 01:12 AM IST
सार
यूपी में मंगलवार को 229 नए मरीज जांच के बाद पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2723 हो गई है। जबकि कुल पॉजिटिव मरीज 6724 हो गए हैं। अब तक डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़कर 3824 हो गई है। मंगलवार को आठ मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की कुल संख्या 177 हो गई है।
यहां पढ़ें यूपी में कोरोना से संबंधित हर अपडेट-
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में 229 नए कोरोना पॉजिटिव, आठ की मौत, कुल 6724 संक्रमित
विज्ञापन
यूपी में मंगलवार को 229 नए मरीज जांच के बाद पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2723 हो गई है। जबकि कुल पॉजिटिव मरीज 6724 हो गए हैं। अब तक डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़कर 3824 हो गई है। मंगलवार को आठ मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की कुल संख्या 177 हो गई है।
रामपुर गार्डन अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक डॉक्टर कोरोना संक्रमित
मंगलवार की देर रात आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में रामपुर गार्डन के डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि 18 मई को बदायूं की एक गर्भवती अल्ट्रासाउंड सेंटर में आई थी। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद वह बदायूं चली गई थी। वहीं उसका सैंपल लिया गया था जो जांच के लिए भेजा गया था। 22 मई को सैंपल पॉजिटिव आने के बाद बदायूं के डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को कॉल करके संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर के डॉक्टर को क्वारन्टीन किए जाने को कहा था। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
मथुरा में सात और कोरोना संक्रमित मिले
मथुरा में मंगलवार को सात और कोरोना संक्रमित मिले। इनमें पांच वे लोग हैं, जो संक्रमित के संपर्क में आए थे। एक मुंबई से लौटा युवक और एक सब्जी वाला है। जिले में अब तक 71 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
मेरठ में आज फिर मिले 10 नए केस
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जिले में मंगलवार को कोरोना के 10 नए केस मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है। अब जनपद में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 386 पहुंच गया है। इनमें 233 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं शहर में अब तक 23 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
संतकबीरनगर में पांच और पॉजिटिव मिले
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में मंगलवार की देर शाम पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक जिले में 69 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जबकि छह संक्रमितों की मौत हो चुकी है। डीएम रवीश गुप्त ने भी इसकी पुष्टि की है।
आगरा में छह और संक्रमित मिले
आगरा में मंगलवार को छह नए संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद जिले में अब संक्रमितों की संख्या 870 हो गई है। सात मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं। डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 761 हो गई है। अब 76 कोरोना मरीजों उपचार चल रहा है।
देवरिया में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार को 11 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 63 पहुंच गई है। एक की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। नौ की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजा जा चुका है। ऐसे में वर्तमान में जिले में कुल 53 एक्टिव केस हैं।
सहारनपुर में एक और संक्रमित मिला
सहारनपुर में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। संक्रमित प्रवासी है, जो मुंबई से आया था और लॉर्ड कृष्णा में क्वारंटीन था। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 218 पहुंच गई है। इनमें से 197 मरीज ठीक होकर लौट चुके हैं। वर्तमान में 21 केस सक्रिय हैं।
बस्ती में तीन और कोरोना संक्रमित मिले
बस्ती जिले में कोरोना के तीन और पॉजिटिव मामले मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 143 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ ने की है।
सिद्धार्थनगर में सात नए कोरोना संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में मंगलवार को सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सीमा राय ने की है।
मेरठ में एक और कोरोना पीड़ित महिला की मौत
यूपी के मेरठ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देर रात कोरोना पीड़ित एक और महिला मरीज ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली थी। मृतक उच्च रक्तचाप एवं कैंसर रोग से पीड़ित थी, कई दिन से बुखार खांसी और सांस की तकलीफ से परेशान थी। महिला को गाजियाबाद से लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के लेवल 3 कोविड-19 अस्पताल में रेफर किया गया था।
कन्नौज में कोरोना के दो और मरीज
कन्नौज जिले में मंगलवार को दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। एक 20 वर्षीय मरीज आजाद नगर नई बस्ती गंगेस्वर छिबरामऊ का रहने वाला है। दूसरा 22 वर्षीय मरीज तालग्राम का रहने वाला है। कन्नौज जिले में कुल 38 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। जिसमें 24 एक्टिव केस हैं, जबकि 14 ठीक होकर घर जा चुके हैं।
गोरखपुर में पांच नए मरीज
गोरखपुर जिले में मंगलवार को छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं एक की मौत हो गई है। जिले में कोराना से यह पांचवीं मौत है। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या 60 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ श्रीकांत तिवारी ने की है।
गाजियाबाद में सात नए मामले
गाजियाबाद के कौशांबी में एक ही परिवार के पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं लोहिया नगर बी ब्लॉक और लोनी में एक-एक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभी तक किसी भी मामले में प्राइवेट लैब से रिपोर्ट नहीं आई है।
शामली में पुलिस सतर्क
शामली में सुबह हॉटस्पॉट क्षेत्र बड़ी ऑल में पुलिस और पीएसी ने गश्त की और लोगों से घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। बाजार में रोस्टर के अनुसार दुकानें खुलने से लोगों की भीड़ लगी रही।
बिजनौर में नहीं मिला कोई नया मरीज
बिजनौर जिले में सड़कों पर भीड़ कम न होने से पुलिस को सख्ती करनी पड़ रही है। ईद के बाद मंगलवार को फिर से बाजार में लोगों की भीड़ उतर आई है। जिले में आज कोई नया मरीज नहीं मिला है। वहीं नजीबाबाद का कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति ठीक हो गया है।
सहारनपुर में उद्योग और व्यापार को गति देने की तैयारी
सहारनपुर में लॉकडाउन के चौथे चरण में काफी बंदिशों के बीच ईद का पर्व संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन अब उद्योग और व्यापार को गति देने के लिए और रियायत देने पर मंथन करने की तैयारी में है। इसके लिए उद्यमियों के साथ ही व्यापारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर में चार प्रवासी श्रमिक मिले कोरोना पॉजिटिव
मुजफ्फरनगर जनपद में प्रवासी श्रमिकों का कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को चार और श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि चार और श्रमिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में अब कोरोना के केस 50 हो गए हैं, जिनमें से 25 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं, जबकि 25 एक्टिव केस हैं।
फिरोजाबाद में तीन नए मामले
फिरोजाबाद जनपद में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें एक पचोखरा क्षेत्र का रहने वाला है। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 210 पहुंच गई है। जनपद में टूंडला के पास पचोखरा गांव को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।
कानपुर देहात में दो महिलाओं समेत तीन संक्रमित
कानपुर देहात में दो महिलाओं समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 से बढ़कर अब 13 हो गई है।
केजीएमयू में 21 नए मामले
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 1219 सैंपलों की जांच की गई थी, जिनकी रिपोर्ट आज आ गई है। उनमें से 21 मरीजों को कोरोना संक्रमित पाया गया है।
Out of the 1219 samples tested yesterday for #COVID19, results of 21 are positive: King George's Medical University (KGMU), Lucknow pic.twitter.com/BsX2ODYMos
— ANI UP (@ANINewsUP) May 26, 2020