फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in uttar pradesh 21 new infected found in last 24 hours, recovery rate of corona in the state is 98.6 percent

यूपी: पिछले 24 घंटे में मिले 21 नए संक्रमित, 27 मरीज हुए स्वस्थ, प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी

Fri, 27 Aug 2021 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Aug 2021 11:35 AM IST
सार

पिछले 24 घंटे में दो लाख 32 हजार 28 कोविड सैंपल की जांच की गई, जिनमें 21 नए मरीजों की पुष्टि हुई। पिछले 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 61 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 14 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए।

विज्ञापन
coronavirus in uttar pradesh 21 new infected found in last 24 hours, recovery rate of corona in the state is 98.6 percent
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 21 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 27 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। इस समय प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 329 रह गई है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में दो लाख 32 हजार 28 कोविड सैंपल की जांच की गई, जिनमें 21 नए मरीजों की पुष्टि हुई। पिछले 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 61 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 14 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए।
विज्ञापन


अब तक सात करोड़ 15 लाख 21 हजार 631 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। 16 लाख 86 हजार 83 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक, प्रदेश के 18 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, बागपत, बांदा, बिजनौर, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, मुजफ्फनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर और उन्नाव में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। 
 

उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा छह करोड़ 68 लाख 47 हजार के पार हो चुका है। विगत दिवस सात लाख 41 हजार 523 लोगों ने टीका-कवर प्राप्त किया। अब तक पांच करोड़ 62 लाख से ज्यादा नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed