फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus in UP covid 19 live update new cases found deaths and recovered

यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश में 6685 एक्टिव मरीज, अब तक 21,549 संक्रमित

Sun, 28 Jun 2020 12:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Jun 2020 12:57 AM IST
सार

यूपी में शनिवार को एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6685 हो गई। इसमें नए मरीजों की संख्या 607 है। इसके अलावा 632 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। जबकि 19 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 649 हो गई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 21,549 हो गई है। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus in UP covid 19 live update new cases found deaths and recovered
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मिले 607 नए मरीज

विज्ञापन

यूपी में शनिवार को एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6685 हो गई। इसमें नए मरीजों की संख्या 607 है। इसके अलावा 632 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। जबकि 19 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 649 हो गई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 21,549 हो गई है। 

कानुपर में 29 नए कोरोना संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो रही है। शनिवार को कानपुर में कोरोना से एक और रोगी (56) की मौत हो गई। वे लखनपुर के रहने वाले थे। वे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और फेफड़े के कैंसर के रोगी थे। इसके साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया। गंभीर हालत में उनका इलाज हैलट में चल रहा था। शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई। इसके अलावा 29 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब कोरोना संक्रमित रोगियों की मौत का आंकड़ा 46 हो गया है और कुल संक्रमितों की संख्या 1099 हो गई है। 727 लोग ठीक हो चुके हैं और एक्टिव केस 327 हैं। शनिवार को निजी पैथोलाजी लैब की जांच में 29 लोग पॉजीटिव मिले।
विज्ञापन


चंदौली में मिले दो कोरोना पॉजिटिव
चंदौली जिले में शनिवार देर शाम को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में दो लोग पॉजिटिव मिले। इनका वाराणसी के बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में इलाज संबंधी टेस्ट हुआ था। ये नियामताबाद ब्लाक के सेमरा गांव और बरहनी ब्लाक के सैयदराजा के रहने वाले हैं। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। इन मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोविड के कुल 122 केस हो गए हैं। जिनमें एक्टिव केस की संख्या 61 है व 60 व्यक्ति डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। दोनो स्थानीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में कोरोना के 16 नए मामले मिले
मेरठ में शनिवार को कोरोना के आज 16 नए मरीज मिले हैं। वहीं एक की मौत हुई है।

शामली में मिले पांच नए कोरोना संक्रमित
शामली में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के पांच नए केस आये हैं। इनमे कांधला में सीएचसी का स्वास्थ्यकर्मी और मेडिकल स्टोर संचालक है। इसके अलावा कैराना में दो लोग और थानाभवन में एक युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 27 है।

आगरा में 12 कोरोना संक्रमित मरीज बढ़े, 18 लोग डिस्चार्ज हुए 
आगरा में शनिवार को 12 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1196 के करीब पहुंच गया। राहत की बात यह है कि 18 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। साथ ही कई दिनों बाद कोरोना मरीज की मौत खबर नहीं आई। जिले में अभी 103 मरीजों का उपचार चल रहा है।

10 संदिग्ध में संक्रमण की पुष्टि, निजी अस्पताल के एक संक्रमित डॉक्टर की हुई मौत
बरेली में शनिवार रात आईवीआरआई से आई 67 सैम्पल की रिपोर्ट में 7 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि सभी संक्रमितों की ट्रेसिंग और कॉन्टैक्ट सर्विलांस टीम तलाश रही है। इसके अलावा 2 कॉरपोरेट और एक ट्रूनात मशीन से पॉजिटिव मिला है। जिसमे से एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की मौत हो गई है।

कासगंज में 14 नए मरीज मिले
कासगंज में शनिवार को 14 नए संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 54 हो गया है। गौरतलब है कि कासगंज जनपद में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। जनपद में फिलहाल 15 सक्रिय मामले हैं। डीएम सीपी सिंह और सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है।

इटावा में कोरोना के सात मरीज मिले
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इटावा जिले में शनिवार को कोरोना के सात मरीज और बढ़ गए। इटावा में अब तक 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 250 हो गई है। जिले में जून माह में ही 200 मरीज मिले। 119 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मैनपुरी में 11 कोरोना संक्रमित मिले
मैनपुरी जिले में 11 कोरोना संक्रमित और मिले हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 240 हो गई है। 172 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि सात लोगों की मौत हो चुकी है।

तीन सिपाहियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
फर्रुखाबाद में तीन सिपाहियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 135 हो गई है। इसमें 77 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6 की मौत हो चुकी है। 52 एक्टिव केस हैं।

कोरोना संक्रमित महिला की मौत
बरेली में कोविड एल-2 में भर्ती कन्हैया टोला की रहने वाली 64 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई है। 19 जून को मृतक महिला की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आई थी। 22 जून को बेटे और बहू समेत 3 साल के नाती में संक्रमण की पुष्टि भी हो चुकी है।

महराजगंज में दो केस मिले, 12 हुए ठीक
महराजगंज में शनिवार को दो नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 12 लोग ठीक हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब तक कुल 162 मामले सामने आए हैं। इनमें से 117 ठीक हो गए हैं। अब 42 एक्टीव केस हैं। जिले में अब तक 3 मरीजों की मौत हो गई है। 

बांदा में पूर्व सैनिक में कोरोना की पुष्टि
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। बांदा जिले में शनिवार को पूर्व सैनिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बांदा जिले में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 39 पहुंच गई है। 28 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 11 हैं।

बस्ती में छह पॉजिटिव केस मिले
बस्ती जिले में शनिवार को छह पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं आठ पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीज की संख्या 345 पहुंच गई है। वहीं, 248 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में 82 सक्रिय केस हैं। 15 लोगों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।


यूपी में अब तक 21 हजार से अधिक केस
यूपी में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 762 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इससे पहले 17 जून को 817 मरीज सामने आए थे। नए मरीजों को मिलाकर प्रदेश में 6730 एक्टिव केस हैं। 13,583 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक 21,076 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। अब तक 630 मरीजों की मौत हो चुकी है। लखनऊ में शुक्रवार को 20 नए संक्रमित मिले। वहीं, तीन मरीजों की मौत भी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed