फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in up Candidates will be identified with Artificial Intelligence

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होगी अभ्यर्थियों की पहचान, वास्तविक अभ्यर्थी की जगह कोई और नहीं दे सकेगा परीक्षा

Sat, 08 Aug 2020 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Aug 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in up Candidates will be identified with Artificial Intelligence
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में 9 अगस्त को प्रस्तावित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एई) का प्रयोग किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वॉयस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


उधर, प्रवेश परीक्षा स्थगित करने की मांग पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा की तैयारियां हो चुकी हैं और परीक्षा शिड्यूल के अनुसार ही होगी। 
विज्ञापन


पहले हुई प्रवेश परीक्षा में अक्सर अभ्यर्थी के स्थान पर किसी दूसरे के बैठने की शिकायत मिलती रही है। इसे रोकने के लिए लखनऊ विवि ने कई खास कदम उठाए हैं। इसके लिए प्रत्येक अभ्यर्थी के चेहरों के कुल 27 स्थानों की सूचनाओं को डिजिटल डाटा में बदलकर एई के जरिये जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अभ्यर्थी की 13 विशिष्ट व व्यक्तिगत विशेषताओं जैसे बाल, चश्मा, आयु, लिंग आदि को सम्मिलित किया जाएगा। इससे कोई भी गलत व्यक्ति वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेगा। 

पूरी प्रवेश परीक्षा की होगी वेब कास्टिंगः लखनऊ विवि के कुलपति व बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के चेयरमैन प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर राउटर लगाकर पूरी परीक्षा की वेब कास्टिंग की जाएगी। इसके लिए लखनऊ विवि में एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जहां से प्रत्येक परीक्षार्थी पर नजर रखी जाएगी। 

वहीं, परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षार्थी की पहचान के लिए अंगुलियों के निशान लिए जाएंगे। जिसका मिलान आवेदन करते वक्त दिए गए अंगुलियों के निशान से किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर अंगुलियों के निशान लेने के लिए डिस्पोजेबल स्ट्रिप की व्यवस्था की गई है। 

परीक्षा से एक दिन पहले सैनिटाइज होगा केंद्रः  प्रो. राय ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव और परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों को सैनिटाइज कराया जाएगा। वहीं, परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षक और परीक्षा से जुड़े से सभी लोगों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी।

परीक्षा केंद्र में मास्क लगाकर आने वाले को ही प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के लिए सैनिटाइजर, हैंडवाश की व्यवस्था भी की गई है। प्रो. राय ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed