फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in up 1455 new corona patients found in UP, 1338 people discharged

यूपी में मिले 1455 नए कोरोना मरीज, 1338 लोगों को किया गया डिस्चार्ज, ठीक होने की दर हुई 94.24 फीसदी

Tue, 17 Nov 2020 10:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in up 1455 new corona patients found in UP, 1338 people discharged
Corona testing - फोटो : PTI
यूपी में मंगलवार को 1455 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 1338 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक प्रदेश में 5,14,305 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 4,85,182 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 
विज्ञापन


वर्तमान में मरीजों के ठीक होने की दर 94.24 फीसदी हो गई है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में मौजूदा समय 22,166 एक्टिव मरीज हैं।  मंगलवार को कुल 87478 जांच की गई। 
विज्ञापन


प्रदेश में कुल 1,72,10,174 जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कोरोना से 7412 मरीजों की मौत हुई है। मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को सर्वाधिक 68,235 मरीज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 3 नवंबर तक मरीजों की संख्या कम होकर 22,538 तक पहुंच गई थी।  लेकिन 3 नवंबर के बाद से मरीजों की संख्या 22 से 23 हजार के बीच बनी हुई है। उन्होंने कहा की संक्रमण की नई लहर से बचना जरूरी है। त्योहार के बाद भी सतर्कता जरूरी है जिससे दोबारा संक्रमण न बढ़े।

रोजाना 1.5 लाख जांच के निर्देश

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि त्योहार में कोरोना जांच की संख्या में कमी आई है। सभी सीएमओ को जांच की संख्या पहले की तरह ही 1.5 लाख रोजाना करने के निर्देश दिए गए हैं। 16 नवंबर को 87478 नमूने, 15 नवंबर को 73207 नमूने और 14 नवंबर को 81972 नमूनों की जांच की गई थी। उन्होंने लोगों से छठ पर्व पर विशेष सतर्कता बरतने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed