फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus in India Hotels restaurant bars dhabas salons parlors all closed till 31 in lucknow

कोरोना वायरसः राजधानी लखनऊ में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, सैलून, पार्लर बंद, आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी

Sat, 21 Mar 2020 04:25 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 21 Mar 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India Hotels restaurant bars dhabas salons parlors all closed till 31 in lucknow
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए राजधानी में होटल, रेस्टोरेंट, बार, ढाबे, फूड कॉर्नर, कैफे, ब्यूटी पार्लर 31 मार्च तक के लिए बंद करा दिए गए हैं। ये बंदी शुक्रवार से ही लागू हो गई है।

विज्ञापन

 

वहीं कोरोना आशंकित कई इलाकों के सभी निजी व सरकारी कार्यालय, प्रतिष्ठान, सभी बाजार व दुकानें 23 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेंगी। हालांकि इन इलाकों में आवश्यक सेवाओं पर पाबंदी नहीं रहेगी। अस्पताल, दवा दुकानें, मेडिकल सेंटर, दूध, राशन की दुकानें व गैस एजेंसियां खुली रहेंगी।

विज्ञापन

 

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बता बताया कि होटल, रेस्टोरेंट, बार, ढाबे, फूड कॉर्नर, कैफे, ब्यूटी पार्लर बंद कराने का उद्देश्य ऐसे स्थलों पर जुटने वाली भीड़ को रोकना है। ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। आदेश नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन इलाकों में पूरी तरह बंदी
 

खुर्रम नगर, महानगर, इंदिरानगर, गुंडबा, विकास नगर, महानगर चौराहे से कुकरैल चौराहा तक कमलानगर, रहीमनगर, शिवानी विहार अबरारनगर, कुर्सी रोड, कंचन बिहारी मार्ग व अलीगंज से जुड़े इलाकों में स्थित सभी निजी व सरकारी कार्यालय, संस्थान, सभी बाजार व दुकानें 23 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेंगी। आदेश नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


 

कारोबारी भी बंदी के लिए आए आगे
व्यापार मंडलों से जुड़े कारोबारियों ने भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सराफा व चिकन बाजारों का संचालन 21 व 22 मार्च को स्वत: ही बंद रखने का निर्णय किया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed