{"_id":"5f09b2f0e8c8b13ca21d9689","slug":"corona-virus-updates-in-up-new-patients-reported-in-state-total-active-cases-and-deceased","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना वायरस: 24 घंटे में मिले 1403 नए संक्रमित, प्रदेश में कुल 11,490 सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना वायरस: 24 घंटे में मिले 1403 नए संक्रमित, प्रदेश में कुल 11,490 सक्रिय मरीज
Sat, 11 Jul 2020 06:09 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 11 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शनिवार को मुख्य स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 1403 नए संक्रमित सामने आए।
विज्ञापन
वहीं अब तक कुल 22,689 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 913 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में फिलहाल 11,490 सक्रिय कोरोना मरीज हैं, जिनका अगल-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में दो दिन के लिए एक बार फिर लॉकडाउन लागू किया गया है। शुक्रवार की रात 10 बजे से लागू हुई पाबंदियां सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेंगी। दो दिन के लॉकडाउन में पुलिस को सख्ती से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।Uttar Pradesh reported 1,403 new COVID-19 cases in the last 24 hours, taking active cases to 11,490. A total of 22,689 patients have recovered and 913 other died due to the disease till date: State Principal Health Secretary Amit Mohan Prasad pic.twitter.com/3ZZbiH9Xjj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) July 11, 2020
वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन 50 हजार से अधिक टेस्ट किए जाएं। आरटीपीसीआर विधि से 30 हजार, रैपिड एंटीजन जांच के माध्यम से 15 से 20 हजार और ट्रू-नेट मशीनों से दो हजार टेस्ट रोजाना किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि घर-घर में मेडिकल स्क्रीनिंग कराई जाए। संदिग्ध लक्षण वालों के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजे जाएं। जांच में अस्वस्थ मिले लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए।
बिना लक्षण वाले संक्रमित मरीजों का उपचार लेवल-1 कोविड चिकित्सालय में किया जा सकता है। उन्होंने कोविड चिकित्सालयों में बेड की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। योगी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव ही इस रोग का उपचार है। इसलिए मास्क के उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दें।