Corona Virus in UP Live: आज 73 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, संक्रमितों की संख्या 253
{"_id":"5e880ab48ebc3e6fbd56988a","slug":"corona-virus-live-updates-in-hindi-new-cases-found-in-uttar-pradesh-up","type":"live","status":"publish","title_hn":"Corona Virus in UP Live: आज 73 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, संक्रमितों की संख्या 253","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 05 Apr 2020 07:38 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 05 Apr 2020 07:38 AM IST
खास बातें
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 253 पहुंच गई है। इनमें 105 जमाती हैं। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट-
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
लाइव अपडेट
07:31 AM, 05-Apr-2020
संक्रमितों की संख्या 253
तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों के चलते देश के साथ यूपी में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को आगरा के 25, लखनऊ के एक समेत प्रदेश में 73 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 51 तब्लीगी जमात के हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 253 पहुंच गई है। इनमें 105 संक्रमित जमाती हैं।10:53 PM, 04-Apr-2020
बस्ती में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव
गोरखपुर के बस्ती जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या मृतक सहित अब सात हो गई है। ओपेक चिकित्सालय कैली से भेजे गए 17 नमूनों में से दो पॉजिटिव पाए गए हैं। यह दोनों मृतक के परिवार के हैं। इससे पहले हुए जांच में मृतक के परिवार के तीन और एक करीबी दोस्त पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार अब तक हुए जांच में बस्ती में कोरोना वायरस संक्रमण से कुल सात संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसकी पुष्टि नोडल अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने की है।
विज्ञापन
10:14 PM, 04-Apr-2020
मेरठ में सात जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव
मेरठ जनपद में पहले महाराष्ट्र से क्राकरी कारोबारी और अब जमातियों ने लोगों की चिताएं बढ़ा दी है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई सैंपल की जांच में मेरठ के सात जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये सभी मवाना के रहने वाले हैं।
07:28 PM, 04-Apr-2020
सीएम योगी ने विधायकों से की अपील
उत्तर प्रदेश के विधायकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस पर बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 अप्रैल से हम लॉकडाउन को खोलेंगे तो जमावड़ा या भीड़ न होने पाए। इसमें आपका सहयोग चाहिए। 15 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खोला गया और अगर भीड़ हो गई तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इसके लिए हम व्यवस्था बनाएंगे।06:18 PM, 04-Apr-2020
औरैया: तब्लीगी जमात के 13 लोगों में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव
औरैया जिले में तब्लीगी जमात में शामिल 13 में से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि तब्लीगी जमात में शामिल शामली जिले के 11 जमातियों की रिपोर्ट आ गई है, इनमें चार पॉजिटिव निकले हैं।
03:25 PM, 04-Apr-2020
प्रदेश सरकार ने बनाया 'यूपी कोविड-केयर फंड'
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए 'यूपी कोविड-केयर फंड' का निर्माण किया है साथ ही विधायकों व आमजन से योगदान करने की अपील की है। सीएम योगी ने कहा कि हम पीपीई किट्स, एन-95 मास्क और वेंटिलेटर निर्माण की योजना भी बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:45 PM, 04-Apr-2020
कोरोना से बचाव में जुटे सभी कर्मियों का बीमा कराएगी योगी सरकार
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में जुटे सभी कर्मचारियों का योगी सरकार बीमा कराएगी। प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से जंग में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी इस महामारी से बचाव में लगे प्रशासन, पुलिस और सभी फील्ड कर्मचारियों का बीमा कराएगी।02:19 PM, 04-Apr-2020
आजमगढ़ में राहत, 10 की रिपोर्ट निगेटिव
आजमगढ़ में कोरोना वायरस को लेकर थोड़ी राहत भरी खबर है। जिला अस्पताल से जांच के लिए वाराणसी भेजे गए 22 सैंपल में से 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 12 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।01:07 PM, 04-Apr-2020
उज्ज्वला लाभार्थियों को 10 अप्रैल से नि:शुल्क गैस सिलिंडर
अलीगढ़ जिला प्रशासन उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 10 अप्रैल से नि:शुल्क गैस सिलिंडर देने जा रहा है। वर्तमान में जनपद में उज्जवला योजना के 2,33,586 लाभार्थी हैं। इन सभी की सूची तैयार कर उन्हें जानकारी दी जा रही है कि वह संबंधित गैस एजेंसी से 10 अप्रैल से गैस लेना शुरू कर दें। एक माह के लिए यह सुविधा नि:शुल्क होगी।12:07 PM, 04-Apr-2020