फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona virus declared disaster in Uttar Pradesh, Additional Chief Secretary Revenue Renuka Kumar issued notification

कोरोना वायरस उत्तर प्रदेश में आपदा घोषित, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने जारी की अधिसूचना

Tue, 24 Mar 2020 10:41 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 24 Mar 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Corona virus declared disaster in Uttar Pradesh, Additional Chief Secretary Revenue Renuka Kumar issued notification
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

प्रदेश सरकार ने कोविड-19 (कोरोना वायरस) के कारण फैल रही महामारी को आपदा घोषित कर दिया है। इससे सरकार करोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आपदा राहत कोष से आवश्यक सहायता उपलब्ध करा सकेगी।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने कोविड-19 को आपदा घोषित करने के साथ एक माह के लिए उन वस्तुओं के खरीद की मंजूरी दे दी है जो चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के मानक में कोरोना वायरस के उपचार और रोकथाम के लिए आवश्यक है। रेणुका कुमार ने कहा है कि आवश्यक होने पर सरकार इस अवधि को बढ़ा भी सकती है। उन्होंने कहा है कि जिलाधिकारी तथा अन्य विभाग को यदि स्थानीय स्तर पर इन मेडिकल उपकरणों तथा मेडिकल सामग्री को खरीदना आवश्यक समझते हैं तो इसे खरीदने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा विभाग की गाइडलाइन के अनुसार खरीद सकेंगे।
विज्ञापन


राज्य आपदा मोचक निधि से भरण पोषण भत्ते के लिए 225 करोड़ जारी

रेणुका कुमार ने विभिन्न प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों के प्रभावित होने के कारण दैनिक रूप से काम करने वाले मजदूरों के सामने उत्पन्न भरण-पोषण की समस्या के मद्देनजर 235 करोड़ रुपये जिलाधिकारियों को अग्रिम रूप से उपलब्ध करा दिए हैं। यह रकम राज्य आपदा मोचक निधि से उपलब्ध कराई गई है। इनमें मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, कानपुर नगर, प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, गोरखपुर व लखनऊ को 4-4 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अन्य 65 जिलों को तीन-तीन करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल उपकरण खरीद के लिए 13.50 करोड़ जारी

रेणुका कुमार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आवश्यक मेडिकल सामग्री व उपकरण खरीदने के लिए 13.50  करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। प्रमुख सचिव राजेश ने कहा है इस राशि से वही उपकरण व मेडिकल संबंधी सामग्री खरीदी जाएंगे जो आवश्यक हूं तथा जिनकी आपूर्ति विभाग से या तो ना हो पा रही हो या पर्याप्त मात्रा में ना हो पा रही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed