फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona virus all update in uttar pradesh live

लखनऊ में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला, यूपी में 12 हुई पॉजिटिव लोगों की संख्या

Sun, 15 Mar 2020 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Mar 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
corona virus all update in uttar pradesh live
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
यूपी में नोवल कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। एक नया संक्रमित लखनऊ का मिला है। इसके अलावा प्रदेश भर के विभिन्न अस्पतालों में 24 लोगों को भर्ती कराया गया है। इनमें से 14 में संक्रमण के लक्षण मिले हैं। 
विज्ञापन


संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लक्षणों वाले चार और बिना लक्षणों वाले छह लोगों को भी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि शनिवार तक कुल 717 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


इनमें से 481 नमूने केजीएमयू लखनऊ, 200 नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल दिल्ली, 11 बीएचयू वाराणसी और 19 नमूने एएमयू अलीगढ़ भेजे गए हैं। इनमें से 598 निगेटिव आए हैं। जबकि 107 की रिपोर्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो 12 लोग अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें आगरा के सात, गाजियाबाद और लखनऊ के दो-दो, नोएडा का एक व्यक्ति है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण वाले लोगों के संपर्क में आए जिन चार नए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें से तीन आगरा और एक नोएडा का है। 

आगरा के छह अन्य लोगों को सफरदरजंग अस्पताल नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है। यह छह लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे लेकिन इनमें बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं।



डॉ. विकासेंदु के अनुसार, प्रदेश में अब तक 150 यात्री कोरोना वायरस लक्षण वाले पाए गए हैं। प्रदेश में रह रहे 3170 यात्रियों की पहचान की गई है जो कोरोना वायरस संक्रमित 12 देशों की यात्रा करके आए हैं। इनमें से 1065 निगरानी में हैं। 

अब तक 2105 लोगों ने 28 दिन तक निगरानी की समय सीमा पूरी कर ली है। उधर लोगों को जागरूक करने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। 

नेपाल-भारत सीमा पर अब तक स्क्रीनिंग किए गए यात्रियों की संख्या 12.81 लाख पहुंच गई है। 1957 गांवों में लोगों को बीमारी के बारे में जानकारी दी गई।
डब्लूएचओ और रैपिड रिस्पांस टीम ने चीन की यात्रा से लौटे 3722 यात्रियों की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed