फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona vaccination rehearsed across state, Chief Minister Yogi inspected Lohia Institute

प्रदेश भर में कोरोना वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास संपन्न, मुख्यमंत्री योगी ने लोहिया इंस्टीट्यूट में किया निरीक्षण

Tue, 05 Jan 2021 09:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 05 Jan 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination rehearsed across state, Chief Minister Yogi inspected Lohia Institute
कोरोना वैक्सीन - फोटो : SELF
प्रदेश के सभी 75 जिलों में मंगलवार को कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां परखी गई। इस दौरान प्रत्येक जिले के तीन शहरी व तीन ग्रामीण इलाकों में वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में टीकाकरण के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया और तैयारियों पर संतोष जताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने लोहिया इंस्टीट्यूट में पूर्वाभ्यास के निरीक्षण के बाद यहां लोक भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास किया गया। यह कार्य टीकाकरण को सुचारु तरीके से चलाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मामले में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा, कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हर स्तर पर सावधानी बरती जाए और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य प्रभावी ढंग से किया जाए। इसके लिए सर्विलांस सिस्टम को सक्रिय व सुदृढ़ बनाए रखा जाए। उन्होंने प्रदेश में अब तक 3.50 लाख से अधिक लोगों के ई-संजीवनी एप का इस्तेमाल किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। 
विज्ञापन


उधर, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन के पूर्वाभ्यास की समीक्षा की जा रही है। कहां क्या चुनौती आई, इसका आंकलन किया जा रहा है। जिससे वास्तविक टीकाकरण के दौरान किसी तरह की कोई गलती की संभावना न रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में साइकिल से पहुंचाया वैक्सीन, फोटो वायरल
वाराणसी में पूर्वाभ्यास के दौरान स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वहां महिला अस्पताल में टीकाकरण केंद्र पर साइकिल से वैक्सीन का बॉक्स लाया गया। वैक्सीन लाने वाले कर्मचारी का फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जिले से लेकर प्रदेश स्तर के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बावजूद मामले में देर शाम तक कोई अधिकारी स्पष्टीकरण देने के लिए सामने नहीं आया। 

दूसरे चरण में पुलिस कर्मियों को दी जाएगी कोरोना वैक्सीन

कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की कवायद पुलिस महकमे में भी शुरू हो गई है। पुलिस कर्मियों को दूसरे चरण में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस कर्मियों का नए सिरे से ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है ताकि हर एक पुलिसकर्मी को समय से वैक्सीन उपलब्ध हो सके। 

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया की पुलिस महकमे में लगभग तीन लाख 99 हजार पुलिसकर्मी हैं, जिन्हें दूसरे चरण में वैक्सीन दी जाएगी। इन सभी का 27 बिंदुओं पर ब्यौरा जुटाया जा रहा है। जिसमें वर्तमान में रहने के स्थान, कार्य करने के स्थान, मोबाइल नंबर, आईडी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। उन्होंने बताया कि उपलब्ध कराए गए नंबर पर स्थान, तारीख और समय बताया जाएगा। 

वैक्सीन स्टोरेज की सुरक्षा भी बड़ी जिम्मेदारी
प्रशांत कुमार ने बताया की वैक्सीन स्टोरेज की सुरक्षा भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए तमाम पुलिस अफसरों को बताया जा रहा है। यह स्टोरेज मंडल मुख्यालय और जिला मुख्यालय पर बनाए जाएंगे। इन दोनों स्थानों पर पुलिस की 24 घंटे व्यवस्था रहेगी। जिस तरह ईवीएम की सुरक्षा की जाती है इसी तरह वैक्सीन स्टोरेज की सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed