फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona vaccination in lucknow

लखनऊ में मेगा कैंपों ने बढ़ाया टीकाकरण का ग्राफ, गुरुवार को कुल 25449 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Fri, 04 Jun 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination in lucknow
लखनऊ। कोरोना के खिलाफ जंग में चल रहे टीकाकरण अभियान में तीनों मेगा कैंपों ने राजधानी में वैक्सीनेशन का ग्राफ बढ़ा दिया है। गुरुवार को कुल 25449 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 4950 लोगों ने इकाना, केडी सिंह बाबू स्टेडियम व छोटा इमामबाड़ा में चल रहे मेगा कैंप में वैक्सीनेशन कराया, जबकि विभिन्न अस्पतालों सहित दूसरे टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने वाले कुल लोगों की संख्या 20499 रही। टीकाकरण के लिए कुल 152 सेंटर बनाए गए थे। मेगा कैंप में वैक्सीनेशन की बात करें तो इकाना स्टेडियम में 2512, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 1248 और छोटा इमामबाड़ा में 1190 को टीका लगा। छोटा इमामबाड़ा में लगे वैक्सीनेशन कैंप में आने वाले लोगों को नामित पार्षद अनुराग मिश्र उर्फ अन्नू व कुछ समाजसेवियों ने बिस्कुट के पैकेट व पानी बांटा। यहां टीका लगवाने आने वालों की सुविधा के लिए सचल टायलेट की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कुछ लोगों की आपत्ति के बाद इसे कैंपस के बाहर रखवाया गया।
विज्ञापन

युवाओं ने दिखाया उत्साह
मेगा कैंप में टीकाकरण में युवाओं ने जमकर उत्साह दिखाया। यहां पहुंचे राजाजीपुरम निवासी आशुतोष अग्रवाल व उनकी पत्नी ममता ने टीका लगवाने के बाद कहा कि कोरोना के खात्मे के लिए टीका जरूरी है। वहीं आलमबाग की की मधुरिमा श्रीवास्तव ने कहा कि सभी को बिना किसी डर वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए, ताकि कोरोना को लेकर हो रही दुश्वारियों पर अंकुश लग सके। जानकीपुरम की रहने वाली रूपाली व आस्था ने भी टीका लगवाया। इसके बाद सेल्फी लेते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के पालन और वैक्सीन की डोज से जब हम सुरक्षित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed