फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona Update: 21 new patients in last 24 hours in UP, no case in 16 district

कोरोना अपडेट : यूपी में पिछले 24 घंटे में 21 नए मरीज, 16 जिले में कोई केस नहीं

Fri, 27 Aug 2021 03:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Aug 2021 03:55 PM IST
सार

61 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 14 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 329 है। अब तक 07 करोड़ 15 लाख 21 हजार 631 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन
Corona Update: 21 new patients in last 24 hours in UP, no case in 16 district
कोविड जांच के लिए सैंपल लेती महिला स्वास्थ्यकर्मी

विस्तार

प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 06 करोड़ 68 लाख 47 हजार के पार हो चुका है। विगत दिवस 7 लाख 41 हजार 523 लोगों ने टीकाकरण कराया। अब तक 05 करोड़ 62 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश के 18 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, बागपत, बांदा, बिजनौर, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, मुजफ्फनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर और उन्नाव में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। 
विज्ञापन


विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 61 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 14 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 329 है। अब तक 07 करोड़ 15 लाख 21 हजार 631 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में 02 लाख 32 हजार 28 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 21 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 27 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 86 हजार 83 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed