फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona testing trial successful in balram pur hoapital

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में कोरोना जांच का ट्रायल सफल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
corona testing trial successful in balram pur hoapital
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में सोमवार से कोरोना जांच शुरू हो जाएगी। रविवार को जांच का ट्रायल किया गया जो पूरी तरह सफल रहा। अस्पताल में कोविड-19 की जांच के लिए ट्रूनेट मशीन लगाई गई है। बताया जा रहा है कि बलरामपुर में जांच शुरू होने से कोरोना की जांच में और तेजी आएगी। बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि राजधानी में कोरोना जांच की संख्या और बढ़े इसके लिए यह विशेष मशीन सरकार ने अस्पताल को उपलब्ध कराई है। मशीन को पैथोलॉजी के ऊपर एक अलग कमरे में लगाया गया है। रविवार को मशीन का ट्रॉयल शुरू कर कुछ नमूनों की जांच की गई, परिणाम भी 30 से 60 मिनट में मिल गए। डॉ. गुप्ता ने बताया कि अभी तक बलरामपुर अस्पताल में जांच नहीं होती थी। इसी कारण सभी संदिग्ध मरीजों के नमूने केजीएमयू भेजे जाते रहे हैं और उनकी रिपोर्ट आने में 24 घंटे तक लग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed