फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona related data will be tested by Congress's fact finding team, Salman Khurshid president

कोरोना संबंधित आंकड़ों को परखेगी कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग टीम, सलमान खुर्शीद अध्यक्ष

Fri, 28 May 2021 03:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 May 2021 03:26 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान मानवाधिकारों का उल्लंघन, महामारी संबंधी आंकड़ों की हेराफेरी और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच-पड़ताल के लिए इस फैक्ट फाइंडिंग टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Corona related data will be tested by Congress's fact finding team, Salman Khurshid president
सलमान खुर्शीद

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता में फैक्ट फाइंडिंग टीम गठित की है। यह टीम महामारी संबंधी आंकड़ों की जमीनी हकीकत पर रिपोर्ट तैयार करेगी। 

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान मानवाधिकारों का उल्लंघन, महामारी संबंधी आंकड़ों की हेराफेरी और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच-पड़ताल के लिए इस फैक्ट फाइंडिंग टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि टीम का अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को बनाया गया है। 
विज्ञापन


जबकि सामाजिक कार्यकर्ता व मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पांडेय, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, नेता कांग्रेस विधान मंडल दल आराधना मिश्रा ‘मोना’, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मानवाधिकार जन निगरानी समिति के संयोजक लेनिन रघुवंशी और जल जोड़ो-जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह को बतौर सदस्य टीम में शामिल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने टीम के सदस्यों से प्रदेश के विभिन्न जिलों से कोरोना संक्रमण से संबंधित सभी बिंदुओं पर जमीनी जानकारी प्राप्त कर रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed