फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona positive found in Agra and Ghaziabad eight people confirmed so far in UP

आगरा और गाजियाबाद में मिले कोरोना पॉजिटिव, यूपी में अब तक आठ लोगों में पुष्टि

Sun, 08 Mar 2020 09:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Mar 2020 09:44 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को आगरा और गाजियाबाद का एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। आगरा का नया मरीज संक्रमित लेखाधिकारी परिवार का सदस्य है।

विज्ञापन
Corona positive found in Agra and Ghaziabad eight people confirmed so far in UP
कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को आगरा और गाजियाबाद का एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। आगरा का नया मरीज संक्रमित लेखाधिकारी परिवार का सदस्य है। प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। अब तक कुल 409 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनमें से 308 निगेटिव आए हैं।

विज्ञापन


संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि आईएमएस बीएचयू में भी करोना वायरस की जांच शुरू हो गई। दो नमूने रविवार को बीएचयू भेजे गए हैं। इसके अलावा 267 केजीएमयू लखनऊ, 135 एनसीडीसी दिल्ली, 04 एनआईवी पुणे भेजे गए हैं। 93 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। रविवार को तीन नए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो को आगरा जिला अस्पताल और एक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी में कोरोना वायरस संक्रमण जैसे लक्षण पाए गए हैं और यह आगरा के परिवार के संपर्क में थे। 
विज्ञापन


आगरा के चार लोगों को भी सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है। इनमें बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए हैं। इनके अलावा छह नए यात्री भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। इनमें से एक हाथरस, चार सिद्धार्थ नगर, एक सफरदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश के एयरपोर्ट पर अब तक 12,029 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। नेपाल भारत बार्डर पर 10.86 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। 1976 लागों ने अब तक 28 दिन तक निगरानी का समय पूरा कर लिया है। विभिन्न पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लगभग 330 लोग स्वास्थ्य जांच में सही पाए गए हैं। इनमें से 322 को घर पर निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed