फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona positiv cases graf decreased in lucknow

लखनऊ में 13 दिन बाद पांच हजार से नीचे आया कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

Tue, 27 Apr 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
corona positiv cases graf decreased in lucknow
लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ 13 दिन बाद पांच हजार के नीचे आया है। सोमवार को 4566 नए लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, हालांकि इस बीच 21 लोगों की मौत हो गई। इससे दहशत बरकरार है। इधर, लगातार पांचवें दिन नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

लखनऊ में गत 13 अप्रैल के बाद से रोजाना पांच हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे थे। एक दिन तो यह आंकड़ा छह हजार को भी पार कर गया। सोमवार को यह आंकड़ा पांच हजार के नीचे आया। इस दिन संक्रमण को मात देने वालों का आंकड़ा रविवार के मुकाबले थोड़ा कम रहा, लेकिन फिर भी यह नए मिले संक्रमितों से ज्यादा रहा। सोमवार को 6035 लोग स्वस्थ हुए, जबकि रविवार को 6247 लोग स्वस्थ हुए थे।
विज्ञापन

सक्रिय केस में भी आई कमी
लखनऊ में सक्रिय केस की संख्या भी 50 हजार के करीब आ गई है। सोमवार को सक्रिय केस 50,627 रहे। रविवार को यह 52,068 था। शनिवार को यह संख्या 53,143, जबकि शुक्रवार को 53,475 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिनों में संक्रमण व मौत का आंकड़ा
तारीख संक्रमित स्वस्थ मौत
26 4566 6035 21
25 5187 6247 14
24 5461 5799 42
23 5682 7165 14
22 5239 6207 19
21 5902 2269 21
20 5014 3590 19
19 5897 2641 22
18 5581 2348 22
17 5913 2176 36
16 6598 1675 35
15 5183 979 26
14 5433 1118 14
13 5382 1086 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed