फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona in Uttar Pradesh: 12 policemen found corona positive in Ashiyana Thana.

लखनऊ के आशियाना थाने में 12 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए, पूरा थाना किया गया सील

Wed, 29 Jul 2020 04:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Jul 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Corona in Uttar Pradesh: 12 policemen found corona positive in Ashiyana Thana.
आशियाना थाना सैनिटाइज किया गया। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के आशियाना थाने में बुधवार को 12 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी होने पर पूरे थाने को सील कर दिया गया और सैनिटाइज किया गया।

विज्ञापन


यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को 87,754 सैंपल्स की जांच की गई। इनमें से 52,195 टेस्ट एंटीजन और अन्य आरटी-पीसीआर व ट्रुनेट के माध्यम से किए गए। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 21,20,843 टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में 45,807 लोग पूरी तरह ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि संक्रमण से कुल 1530 लोगों की मौत हुई है।

संक्रमित लोगों में से 70.49 प्रतिशत पुरूष और 29.52 प्रतिशत महिलाएं हैं। 0-20 साल वाले 14.61 प्रतिशत, 20-40 साल वाले 49.38 प्रतिशत, 41-60 साल वाले 27.83 प्रतिशत और 60 साल से ज्यादा उम्र के 8.17 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, छह दिन बाद बुधवार को लखनऊ में एक दिन में 300 से कम कोरोना मरीज मिले। मंगलवार को 247 पॉजिटिव पाए गए, वहीं, तीन की मौत हो गई। 25 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक 3068 मरीज घर लौट चुके हैं। लखनऊ में कई दिनों से 5000 सैंपल रोजाना लिए जा रहे हैं।


मंगलवार को इसमें कमी आने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि, पुराने लखनऊ में मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। यहां संकरी गलियों में बसावट होने से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को चौक में पांच, ठाकुरगंज में 10 पीड़ित मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed