{"_id":"63a517d7af33ff164323d8bc","slug":"corona-alert-in-up-it-is-mandatory-for-all-policemen-to-wear-masks","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना का अलर्ट: सभी पुलिसकर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य, बचाव को लिए जारी किया दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना का अलर्ट: सभी पुलिसकर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य, बचाव को लिए जारी किया दिशा निर्देश
Fri, 23 Dec 2022 08:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 23 Dec 2022 08:50 AM IST
सार
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से बृहस्पतिवार को जोनल एडीजी, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज और डीआईजी और एसएसपी के नाम दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना के नये वेरिएंट के दस्तक देने के साथ ही सरकार सतर्क मोड में आ गई है। इसी कड़ी में पुलिस विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। जिसमें सभी पुलिस कर्मियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से बृहस्पतिवार को जोनल एडीजी, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज और डीआईजी और एसएसपी के नाम दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जिसमें पुलिस कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही शत.प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग बूस्टर डोज नहीं लगवाये हैं, उन्हें तत्काल टीका लगवाने के लिए कहा गया है।
पुलिस कमिश्नरेट और जिलों में उपलब्ध सभी पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की जांच कराते हुए उसे तत्काल क्रियाशील करने और नए पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाने के लिए स्थानों का चिन्हीकरण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करने और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने को कहा गया है।