फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Copper-Ts were forcibly inserted into pregnant women

Lucknow News: प्रसूताओं को जबरन लगा दी गई कॉपर-टी

Mon, 12 Jan 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Copper-Ts were forcibly inserted into pregnant women
केस-1: संक्रमण फैला तो हुई जानकारी
विज्ञापन

खदरा निवासी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि उनकी पत्नी सोनी को 12 सितंबर 2025 को सिजेरियन प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। आरोप है कि प्रसव पूर्व डॉक्टरों ने कॉपर-टी के सहमति पत्र पर साइन करने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर क्वीन मेरी अस्पताल रेफर करने की धमकी दी गई। दबाव में आकर साइन करने पड़े, लेकिन डॉक्टर ने आश्वासन दिया कि कॉपर-टी नहीं लगाई जाएगी। डिलीवरी के एक महीने बाद तक रक्तस्राव नहीं रुका और पस आने लगा। निजी अस्पताल में जांच कराने पर पता चला कि बिना बताए कॉपर-टी लगा दी गई थी, जिससे गंभीर संक्रमण फैल गया।

केस-2: ऑपरेशन कराना है तो लगवानी होगी कॉपर-टी

नजीराबाद की शाहिस्ता की भी डिलीवरी डफरिन अस्पताल में हुई थी। उनके पति अरमान ने बताया कि प्रसव से पहले डॉक्टरों ने साफ कह दिया कि यदि सरकारी अस्पताल में डिलीवरी करानी है, तो कॉपर-टी लगवाना अनिवार्य है। डॉक्टरों ने यहां तक कहा कि अभी लगवा लो, बाद में 100-150 रुपये देकर निजी क्लीनिक से निकलवा लेना। मजबूरी में परिवार को इस शर्त को मानना पड़ा।
विज्ञापन

----

लखनऊ। शहर के प्रमुख महिला अस्पताल डफरिन में प्रसव के लिए आने वाली दो महिलाओं पर कॉपर-टी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। परिवार नियोजन का टारगेट पूरा करने के नाम पर मानवता को ताक पर रखा जा रहा है। अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को उनकी मर्जी के खिलाफ कॉपर-टी लगाने के गंभीर मामले सामने आए हैं। आरोप है कि विरोध करने वाली प्रसूताओं के परिजनों को इलाज न देने या दूसरे अस्पताल रेफर करने की धमकी देकर जबरन सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बारे में अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बताया कि उनके कार्यभार संभालने से पहले ऐसे कुछ मामले संज्ञान में आए थे, जिन पर कार्रवाई की गई है। नियमानुसार कॉपर-टी लगाने से पहले महिला को परिवार नियोजन के लाभ समझाए जाते हैं और उनकी लिखित सहमति के बाद ही प्रक्रिया पूरी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed