{"_id":"66f4b86dfcd644b5610383dc","slug":"copies-are-being-checked-online-and-then-results-are-getting-delayed-lucknow-news-c-13-1-lko1020-889561-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑनलाइन जंच रहीं कॉपियां फिर परिणाम में हो रही देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑनलाइन जंच रहीं कॉपियां फिर परिणाम में हो रही देरी
Thu, 26 Sep 2024 06:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
लखनउ। पॉलिटेक्निक संस्थानों में परीक्षा समाप्त होने के दो माह बाद भी परिणाम जारी नहीं हो सका है। यह स्थिति तब है जब छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन जांची जा रही हैं। अधिकारियों की ओर से 25 सितंबर तक सम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम जारी करने की बात कही गई थी। परिणाम में देरी की वजह से विद्यार्थियों में नाराजगी है।
पॉलिटेक्निक संस्थानों की सम सेमेस्टर परीक्षा की लगभग 14 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। बड़ी संख्या में ऐसे भी परीक्षक हैं जिन्होंने उत्तर पुस्तिका जांचने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके चलते समय पर रिजल्ट जारी नहीं हो सका। हालांकि कि अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए निर्देश जारी किए हैं कि शिक्षकों का वेतन तभी जारी किया जाएगा, जब सभी कॉपियां जंच जाएंगी।
मूल्यांकन कार्य की 23 मार्च की रिपोर्ट के अनुसार, गणित की 20 हजार एवं फिजिक्स विषय की चार हजार उत्तर पुस्तिकाओं को अभी तक आवंटित नहीं किया गया है। मूल्यांकन कार्य की समीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका आवंटित न होने पर अधिकारियों ने रोष प्रकट करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक से संपर्क कर इंटर कॉलेज के गणित व फिजिक्स विषयों के परीक्षकों की व्यवस्था कर मूल्यांकन पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।