फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   convocation lohiya institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान का पहला दीक्षांत समारोह आज

Fri, 29 Dec 2023 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
convocation lohiya institute
लखनऊ। लोहिया संस्थान का पहला दीक्षांत समारोह शुक्रवार को मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि होंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। राज्यपाल मेधावियों को मेडल व डिग्री देकर सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बीलिएरी साइंसेज के निदेशक पद्मभूषण डॉ. शिव कुमार सरीन होंगे। यह जानकारी संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन


निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि दीक्षांत समारोह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन होगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। संस्थान के अध्यक्ष व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा भी मौजूद होंगे। बताया कि दीक्षांत समारोह में 63 मेधावियों को मेडल व डिग्री मिलेगी। इसमें एमडी, डीएम, एमसीएच व पीडीसीसी व एमबीबीएस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई हो रही है। उस वक्त संस्थान की केजीएमयू से मान्यता थी। वर्ष 2019 से दाखिला लेने वाले छात्रों को संस्थान अपनी डिग्री देगा। एमबीबीएस का पहला बैच 2024 में पूरा होगा। इन्हें संस्थान की डिग्री मिलेगी। उन्होंने बताया कि 2020 से पीजी की पढ़ाई संस्थान में शुरू हुई है। 14 एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


21 मेधावियों को मिलेंगे 29 मेडल
लोहिया संस्थान में छात्रों ने छात्राओं को पीछे छोड़ दिया है। डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि कुल 21 मेधावियों को 29 मेडल दिए जाएंगे जिसमें नौ छात्राओं को नौ मेडल दिए जाएंगे। जबकि 12 छात्रों को 20 मेडल प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमेधा को मिलेगा पहला चांसलर मेडल
लखनऊ। लोहिया संस्थान के दीक्षांत समारोह का पहला चांसलर मेडल एमबीबीएस 2018 बैच की छात्रा सुमेधा गुप्ता को दिया जाएगा। सुमेधा ने बेस्ट यूजी स्टूडेंट, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बाजी मारी है।

लोहिया संस्थान की निदेशक प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि बेस्ट ग्रेजुएट के लिए डायरेक्टर मेडल शौर्य गुप्ता को मिलेगा। शौर्य एमबीबीएस के तीनों प्रोफेशनल में अव्वल रहे हैं। शौर्य ने एमबीबीएस अंतिम प्रोफेशनल के जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी व पीडियाट्रिक में सर्वाधिक अंक हासिल किए। उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा। लोहिया इंस्टीट्यूट का सब्जेक्ट मेडल स्वधा सिंह को मिलेगा। उन्होंने गायनकोलॉॅजी अंतिम प्रोफेशनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। एमबीबीएस 2019 बैच के अनिकेत शर्मा के हिस्से गोल्ड मेडल आया है। कम्युनिटी मेडिसिन के अंतिम प्रोफेशनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अभिषेक कटियार को गोल्ड मेडल मिलेगा। सृष्टि सिंह को फॉरेसिंक मेडिसिन एंड टॉक्सोलॉजी में सर्वाधिक अंक लाने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इसकेे अलावा एमबीबीएस 2020 के बैच हरमन सिंह को फार्माकोलॉजी में सबसे अधिक अंक लाने पर गोल्ड मेडल मिलेगा।

इन्हें भी मिलेगा गोल्ड मेडल
- डॉ. ऋषभ प्रताप, एमडी, रेडियो डायग्नोसिस

-डॉ. रौनक पुरी, एमडी, रेडिएशन आंकोलॉजी
-डॉ. प्रशांत थांडी, डीएम, कार्डियोलॉजी

-डॉ. विक्रम सिंह, एमसीएच, यूरोलॉजी
-डॉ. गौरव सिंह, एमसीएच, सर्जिकल आंकोलॉजी

-डॉ. अश्वनि गुप्ता, एमडी, एनेस्थीसिया
-डॉ. हर्षिता यादव, एमडी, माइक्रोबायोलॉजी

-डॉ. ओशीन एम., एमडी, पैथोलॉजीदीक्षांत समारोह में मेधावी से बातचीत---

बातचीत

जटिल बीमारियों का इलाज तलाशना है
एमबीबीएस करने के बाद मैं एमडी करना चाहती हूं। रिसर्च के क्षेत्र में जटिल बीमारियों का इलाज तलाशना चाहती हूं। मेरे पिता सरकारी सेवा में हैं औ मां रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। कुछ अलग करने की तमन्ना चिकित्सा शिक्षा में ले आई।


- सुमेधा गुप्ता, चांसलर मेडल
अपने पापा सपना पूरा किया

मेरे पिता अधिवक्ता हैं। दो भाई इंजीनियर व एमबीए हैं। मेरे पिता का कहना था कि घर में एक डाॅक्टर भी होना चाहिए, लेकिन कोई दबाव नहीं था, सभी विकल्प खुले थे। अपने पापा का सपना पूरा करके बेहद खुश हूं। मैं एमडी करके आगे मरीजों की सेवा करना चाहता हूं।
- शौर्य गुप्ता, बेस्ट ग्रेजुएट डायरेक्टर मेडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed