{"_id":"9422975a38e6974ba4272750bd960db4","slug":"controversial-statement-of-priyanka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नीच राजनीति’ के लिए प्रियंका पर FIR की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नीच राजनीति’ के लिए प्रियंका पर FIR की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 May 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी की जनसभा में ‘नीच राजनीति’ संबंधी बयान देने के मामले में प्रियंका वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग वाली अर्जी सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गई है।
विज्ञापन
इस मामले में 24 मई को सुनवाई होगी। सीजेएम सुनील कुमार ने कहा कि 24 मई को इस बिंदु पर सुनवाई की जाएगी कि अर्जी सुनवाई योग्य है या नहीं।
विज्ञापन
सीजेएम कोर्ट में गुरुवार को अर्जी देकर पीपी पांडेय ने बताया कि 5 मई को प्रियंका वाड्रा ने अमेठी में आयोजित एक जनसभा में ‘नीच राजनीति’ शब्द का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
इससे हिंदुओं और भाजपा नेता नरेंद्र मोदी पर विश्वास रखने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
अर्जी के मुताबिक प्रियंका वाड्रा का यह बयान अपराध की श्रेणी में आता है। लिहाजा इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
पढ़ें- प्रियंका के 'नीच जाति' बयान पर मोदी ने किया पलटवार
गौरतलब है कि प्रियंका वाड्रा ने भाजपा पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा था कि वह नीच राजनीति करते हैं, इसपर मोदी ने भी उन्हें जवाब दिया था।
मोदी ने कहा था कि वे नीच जाति से हैं, इसलिए प्रियंका को उनकी राजनीति नीच लगती है।