फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contractors created ruckus in Municipal Commissioner office in Lucknow regarding payment

UP News: राजधानी में भुगतान को लेकर नगर आयुक्त के कार्यालय में ठेकेदारों का हंगामा, लेटकर किया धरना प्रदर्शन

Tue, 29 Oct 2024 02:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 02:36 PM IST
सार

राजधानी में भुगतान को लेकर नगर आयुक्त के कार्यालय में ठेकेदारों ने हंगामा किया। लेटकर धरना प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Contractors created ruckus in Municipal Commissioner office in Lucknow regarding payment
राजधानी में भुगतान को लेकर नगर आयुक्त के कार्यालय में ठेकेदारों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को भुगतान को लेकर ठेकेदारों ने नगर आयुक्त के कार्यालय में लेटकर प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने नगर निगम के काम किए, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया। भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदारों ने हंगामा किया। ठेकेदार नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर लेट दिया। हंगामा कर रहे लोगों में से एक ठेकेदार को पुलिस के हवाले किया गया।  
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों ने बताया कि करीब आठ वर्ष पुराने निर्माण कार्यों तक का भुगतान बकाया है। मांगने पर इसे टाल दिया जाता है। इसी की मांग को लेकर हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर निगम ने पांच लाख तक का भुगतान करने को कहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दीपोत्सव: प्राण प्रतिष्ठा के बाद फिर चर्चाओं में अयोध्या, एक साथ बनेंगे कई रिकॉर्ड, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त से वार्ता के बाद मामला हुआ शांत

ठेकेदारों ने कहा कि करीब 70 ठेकेदारों का 30 करोड़ का पुराना भुगतान बकाया है। पांच लाख से अधिक का भुगतान किया जाए। नगर आयुक्त से वार्ता होने के बाद आश्वासन पर ठेकेदार मानें। बातचीत के बाद भी एक ठेकेदार लेखा विभाग में हंगामा करने लगा। इस पर उसे पुलिस बुलाकर सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed