फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contract worker of nagar nigam was missing 13 days ago

लखनऊ: 13 दिन पहले लापता हुआ था संविदाकर्मी, हिरासत में संदिग्ध, हत्या का शक

Tue, 21 Feb 2023 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 21 Feb 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Contract worker of nagar nigam was missing 13 days ago
13 दिन पहले लापता हुए नगर निगम के संविदाकर्मी के मामले में गोमतीनगर पुलिस ने सोमवार को रायबरेली से उसकी महिला मित्र व उसके परिजनों को हिरासत में लिया है। परिजनों ने दावा किया है कि युवक जहर खाकर घर पहुंचा था तो उन्होंने उसको नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने गोताखारों की मदद से तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है।

एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक, नगर निगम में संविदा पर ड्राइवर भगवान दास उर्फ बबलू (25) गोमतीनगर के बड़ी जुगौली में रहता था। वह आठ फरवरी को बाइक लेकर गोमतीनगर से मूलनिवास बाराबंकी जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

इसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने 14 फरवरी को गोमतीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने भगवान दास के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई। इसमें एक संदिग्ध नंबर मिला। इस पर भगवान दास की लंबी बातचीत होती थी। ये नंबर रायबरेली निवासी एक महिला का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को रायबरेली पहुंचकर गोमतीनगर पुलिस ने महिला व उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बताया कि 8 फरवरी को भगवान दास आया था। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इस पर उन लोगों ने उसको नहर में फेंक दिया था।
एडीसीपी का कहना है कि भगवान दास की तलाश की जा रही है। जब तक उसका शव बरामद नहीं हो जाता है कुछ भी कहना सही नहीं रहेगा। वह जिस युवती से फोन पर बात करता था वह शादीशुदा है।
दावा सही है या गलत, हर पहलू की तफ्तीश
मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल व लोकेशन से भगवान दास के रायबरेली पहुंचने की पुष्टि हुई थी। पुलिस अब तहकीकात कर रही है कि संदिग्धाें ने जो दावा किया है वह सही है या नहीं। क्या सच में युवक ने जहर खाया था। या इन संदिग्धों ने उसको मारकर फेंक दिया। शव की बरामदगी बेहद अहम है। करीब दो सप्ताह का वक्त बीत चुका है ऐसे में अगर नहर में शव फेंकने की बात सही है तो शव बरामद करना बेहद मुश्किल है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं शव कहीं और ठिकाने लगाया हो।


बाइक व मोबाइल गायब
भगवान दास का मोबाइल व बाइक बरामद नहीं हुई है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से इस बारे में पूछताछ कर रही है। आखिरी लोकेशन रायबरेली की ही है। वहीं पर उसका मोबाइल बंद हुआ था। बाइक व मोबाइल लूटे जाने की आशंका है। एडीसीपी का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed